फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   hot create problem, today rainfaal

गर्मी ने किया परेशान, आज से बारिश की संभावना  

Sat, 29 Jul 2017 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 29 Jul 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
hot create problem, today rainfaal
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सावन में अभी अच्छी बारिश का इंतजार है। बढ़ती गर्मी ने मौसम का मिजाज बदल रखा है। दिनभर उमस भरी गर्मी के बीच शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम वैज्ञानिकों के माने तो तीन दिन तक बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन

इस बार सावन में बारिश को शहरवासी तरस गए है। अभी तक जो बारिश हुई है वह मानसून के हिसाब से अच्छी नहीं है। कम बारिश से उमस बढ़ती जा रही है। जुलाई में चल रहा तापमान सामान्य से ऊपर है। शुक्रवार को सुबह से शाम तक गर्मी और उमस ने परेशान रखा। चिपचिपी गर्मी में जीना मुहाल हो गया। बढ़ती गर्मी के बीच शाम को मौसम बदला तो अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई।  कहीं पर बारिश हुई तो कुछ स्थानों पर बदरा बिना बरसे ही निकल गए। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 81 और न्यूनतम 63 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 2.3 डिग्री और रात के तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम का कहना है कि शनिवार से तीन दिन तक मेरठ समेत आसपास पर हल्की और मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर बारिश तेज भी हो सकती है। अगस्त के प्रथम सप्ताह में भी मौसम विभाग ने अच्छी बारिश की संभावना जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed