फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   hostage of marriage party

दूल्हे सहित बारात के 200 लोगों को बनाया बंधक

Fri, 12 Jul 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
hostage of marriage party
बंधक बना दूल्हा - फोटो : KITHOR
खरखौदा। क्षेत्र के गांव पांची में बुधवार को परतापुर क्षेत्र के ढिंढाला गांव से बरात आई। चढ़त के बाद दूल्हन की चौखट पर दूल्हा पहुंचा तो उसकी प्रेमिका दो वर्षीय बच्ची के साथ पुलिस लेकर पहुंच गई और शादी रुकवा दी। इसकी जानकारी पाकर समारोह में सन्नाटा पसर गया। दुल्हन पक्ष ने आनन-फानन में दूल्हा समेत करीब 200 बरातियों को बंधक बना लिया। वहीं, शादी में खर्च के नाम पर 15 लाख रुपये की मांग की गई। हालांकि समाज के प्रतिष्ठित लोगों के दखल से बृहस्पतिवार देर शाम आहूत पंचायत में दुल्हन पक्ष को नौ लाख रुपये देने पर समझौेता हो गया।
विज्ञापन

गांव पांची निवासी युवती का विवाह एक माह पहले परतापुर थाना के गांव ढिंढाला निवासी विकास पुत्र बाबूराम से तय हुआ। विकास दिल्ली स्थित एक प्राइवेट कंपनी में अकाउंटेंट बताया जा रहा था। विकास बुधवार को करीब 200 बरातियों को लेकर गांव पांची पहुंचा। नाश्ता करने के बाद बरात की चढ़त शुरू हुई। दूल्हा बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। इसी दौरान मेरठ के गोलाबढ़ निवासी एक महिला खरखौदा एवं परतापुर पुलिस, अपनी दो वर्षीय बेटी तथा तीन महिलाओं के साथ पहुंची। महिला ने अपने आप को दूल्हे की प्रेमिका बताते हुए बच्ची को विकास की बताया। महिला ने अपनी बेटी को दूल्हे की गोद में बैठा दिया। मामला बिगड़ता देख दूल्हे के भाई ने पुलिस की मौजूदगी में उक्त महिला से मारपीट कर दी। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। महिला ने बताया कि वह विकास की रिश्तेदार है। उसके कई वर्षों से विकास से संबंध हैं। उसकी तीन वर्ष पहले मुजफ्फरनगर के गांव अमरपुर निवासी युवक से शादी हुई थी। उसके पति को दोनों की प्रेम कहानी का पता चला तो करीब तीन माह पहले उसने अपने गांव में पंचायत कर उसे तथा उसकी बेटी को घर से निकाल दिया। इसकी जानकारी पाकर दुल्हन पक्ष में आक्रोश फैल गया। उन्होंने बरात में आई करीब आधा दर्जन महिलाओं, दूल्हा, उसके परिजनों और बरात समेत करीब 200 लोगों को बंधक बना लिया। उन्होंने रात में ही पंचायत कर मुक्त करने की एवज 15 लाख रुपये की मांग की। जिस पर दूल्हे के कुछ परिजन रुपये लाने के लिए भेज दिए। उधर, बृहस्पतिवार शाम के वक्त समाज के प्रतिष्ठित लोगों के दखल से दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसमें दुल्हन पक्ष को बीस जुलाई तक नौ लाख रुपये देने पर सहमति बनी है। यहां पर बसपा का जिलाध्यक्ष सुभाष प्रधान, मोहिउद्दीनपुर गन्ना समिति क ेचेयरमैन शशांक चौधरी, मोहिउद्दीनपुर गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन देवेंद्र त्यागी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बाबूराम जाटव आदि समेत लोगों ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में महिला से मारपीट
विकास की प्रेमिका अपनी दो वर्षीय बच्ची के साथ पहले थाना परतापुर पहुंची। वहां से अपने साथ पुलिस लेकर थाना खरखौदा आई। यहां से दोनों थानों की पुलिस लेकर गांव पांची पहुंची। दूल्हा पक्ष उक्त महिला को देखा भड़क गया। इतना ही नहीं पुलिस के सामने ही दूल्हे पक्ष के कुछ युवकों ने महिला से मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूल्हे के परिजनों का जानकारी से इनकार
ग्रामीणों ने दूल्हा तथा उसके परिजनों से उक्त महिला के बारे में जानकारी की तो उन्होंने अनभिज्ञता जताई। उधर, दूल्हे के ताऊ वेदराम ने बताया कि दूल्हा समेत उसके पूरे परिवार को इस मामले की जानकारी थी। उक्त महिला कई बार विकास के घर भी आई थी। विकास ने उसे शादी का झांसा दे रखा था। इस मामले में ढिंढाला निवासी ग्रामीणों ने विकास के पिता पर पांची निवासी युवती से शादी नहीं करने का दबाव भी बनाया था। वह नहीं माना और बरात लेकर आ गया।

वर्जन
गांव पांची में बरात बंधक बनाए जाने की उन्हें जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी करके कार्रवाई की जाएगी। -मनीष बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक थाना खरखौदा।

पांची के ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाई गई बरात।

पांची के ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाई गई बरात।- फोटो : KITHOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed