बड़ी लापरवाही: बीमार महिला को अस्पताल में बंद कर गया स्टाफ, वार्ड ब्वॉय निलंबित, डॉक्टर का तबादला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के फलौदा सीएचसी (अस्पताल) में भर्ती महिला को कमरे में बंद करने के मामले में सीएमओ ने वार्ड ब्वॉय को निलंबित कर दिया, जबकि अस्पताल में तैनात चिकित्सक और अन्य स्टॉफ का तबादला कर दिया गया है।
प्रकरण की जांच एसीएमओ डॉ. बीके ओझा को सौंपते हुए तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। जांच अधिकारी ने मौके पर जाकर जांच प्रारंभ कर दी है। उन्होंने संबंधित लोगों के बयान भी लिए हैं।
पुरकाजी के गांव भैंसानी निवासी जयकुमार की 25 वर्षीया पत्नी सोनिया को शुक्रवार को बीमारी की हालत में फलौदा सीएचसी में भर्ती कराया गया था। अस्पताल का स्टॉफ उसे कमरे में बंद कर चला गया था।
महिला को लग रही ग्लूकोज की बोतल भी खाली होने पर खून से भर गई थी। महिला के साथ उसकी तीन साल की बेटी और ननद भी थी। उनके शोर मचाने पर घंटों बाद महिला को कमरे से बाहर निकाला गया।
इस लापरवाही पर सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा ने सीएचसी पर तैनात वार्ड ब्वॉय संदीप कुमार को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहित, चीफ फार्मास्टि नैनवाल कुंडियाल, फार्मासिस्ट प्रवीण कुमार, स्टॉफ नर्स लवी सिंह वायलेट का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें कहां भेजा जाएगा, इस संबंध में अभी आदेश जारी नहीं हुए हैं।
सीएमओ ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण की जांच अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीके ओझा को सौंपी गई है। जांच कर आख्या तीन दिन के अंदर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। उधर, जांच अधिकारी ने मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने फलौदा जाकर संबंधित लोगों के बयान भी लिए हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/