फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hookah bar runs in police-connivance in hotel-restaurant and cafes

होटल-रेस्टोरेंट और कैफों में पुलिस की साठगांठ से चलता है हुक्का बार, मेरठ, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर में चलेगा अभियान

Wed, 02 Sep 2020 01:37 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 02 Sep 2020 01:37 AM IST
सार

  • - हाईकोर्ट के आदेश का होगा पालन : एडीजी
  • - भाजपा नेता पुलिस को सौंप चुके हैं हुक्का बार चलाने वालों की सूची

विज्ञापन
Hookah bar runs in police-connivance in hotel-restaurant and cafes
हुक्का बार में अश्लीलता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होटल-रेस्टोरेंट और कैफे में हुक्का बार पुलिस की सेटिंग से चलता है। कई बार हुक्का बार चलने का भंडाफोड़ वायरल हुई वीडियो से या फिर पुलिस अधिकारियों द्वारा छापा लगवा कर कराया जाता है। होटल-रेस्टोरेंट में हुक्का बार को लेकर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

 
शास्त्रीनगर में डगआउट रेस्टोरेंट में हुक्का बार का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने सख्त कार्रवाई नहीं की, नतीजा शास्त्रीनगर में लेवल अप कैफे में 54 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसमें सिर्फ 8 लोगों पर नौचंदी पुलिस द्वारा कार्रवाई की। आरोपियों के पास से पांच तमंचे, हुक्के और नशे का काफी सामान भी बरामद हुआ था। पुलिस की इस मामले में काफी किरकिरी हुई थी। इसके बाद भी पुलिस हुक्का बार को लेकर गंभीर नहीं हुई।
विज्ञापन


भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल व विधायक सोमेंद्र तोमर ने एडीजी जोन से मिलकर होटल और रेस्टोरेंट में हुक्का बार चलने की शिकायत की थी। 20 से अधिक होटल-रेस्टोरेंट में हुक्का बार चलने की बात भी भाजपा नेताओं ने एडीजी से कहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी व आईजी हुक्का बार को लेकर पुलिस से अभियान चलाने की बात कहीं। लेकिन उसके बाद भी पुलिस ने अभियान नहीं चलाया। अब हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद पुलिस फिर से अभियान चलाने की बात कह रही है।

आबूलेन, शास्त्रीनगर और सदर में हुक्का बार 
पुलिस के अनुसार शहर के पास इलाकों में होटल, रेस्टोरेंट और कैफे में हुक्का बार चलता है। वीडियो वायरल कर लोगों ने कई बार पुलिस को जानकारी तक दी, इसके बावजूद होटल रेस्टोरेंट के मालिकों पर कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई।

अधिकारियों के दबाव में थाना पुलिस महज कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करती है। सवाल उठता है कि हाई कोर्ट नाराजगी के बाद पुलिस की नींद टूटेगी या फिर ऐसे ही जिले में हुक्का बार चलेंगे। भाजपा के नेता पुलिस अधिकारियों को हुक्का बार चलाने वाले होटल रेस्टोरेंट चलाने की सूची दे चुके हैं। 

थानेदार और सीओ पर होगी कार्रवाई
- होटल, रेस्टोरेंट ओर कैफे में हुक्का बार को लेकर मेरठ, गाजियाबाद व मुजफ्फरनगर समेत जोन के सभी जनपदों में अभियान चलाया जाएगा। हुक्का बार जहां भी चलता मिला तो संबंधित थानेदार और सर्किल सीओ पर भी कार्रवाई होगी। किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। हाईकोर्ट के आदेश का पालन होगा।  - राजीव सभरवाल, एडीजी मेरठ जोन।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed