फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Honor Killing in muzaffarnagar: accused father said, i killed daughter

ऑनर किलिंग: कलयुगी पिता बोला- दुश्मन के बेटे से करती थी प्यार, इसलिए मार डाला

Sat, 30 Jun 2018 11:39 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 30 Jun 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
Honor Killing in muzaffarnagar: accused father said, i killed daughter
आरोपी पिता और जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में ऑनर किलिंग का एक बड़ा मामला सामने आया है। एक कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर लाश को घर में गड्ढा खोदकर दबा दिया। युवती का पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानिए पूरा मामला। 

विज्ञापन


ककरौली थाना क्षेत्र के गांव तेवड़ा में एक युवक से निकाह करने की जिद पर अड़ी युवती को उसके पिता ने ही गला दबाकर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद पिता ने बेटी की लाश घर में ही भूसे के कोठे में रातोंरात गड्ढा खोदकर गाड़ दी। एक सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को बताए गए कमरे की खुदाई कराते हुए हत्या के 49 दिन बाद युवती की सड़ी-गली लाश बरामद की। पुलिस ने आरोपी पिता के साथ ही उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


गांव तेवड़ा में झूठी शान की खातिर पिता ने ही बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इस वारदात का खुलासा करीब 49 दिन बाद हुआ है। बृहस्पतिवार को पुलिस कंट्रोल रूम को किसी ने फोन कर बताया कि गांव तेवड़ा निवासी मकसूद ने अपनी बेटी शाकिरा की हत्या कर उसकी लाश अपने ही घर में दबा दी है। सूचना के आधार पर पुलिस ने गोपनीय रूप से जांच कराई तो उसमें कई दिन से शाकिरा के गायब होने की पुष्टि हुई। इस पर शुक्रवार को पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और मकसूद से उसकी बेटी के बारे में पूछताछ की, लेकिन वह कुछ नहीं बता पाया। पुलिस ने अंदर पहुंचकर देखा तो एक जगह नवनिर्माण के लिए चिनाई होती मिली। इस पर पुलिस टीम ने शक के आधार पर सूचना में बताए गए स्थान पर खुदाई करानी शुरू की। करीब चार फिट की गहराई में एक सड़ी-गली लाश मिली। लाश की शिनाख्त मकसूद की लापता बेटी शाकिरा (20) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी मकसूद व उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मकसूद और उसकी पत्नी से घटना के संबंध में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : उत्तर प्रदेश: फौजी ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, ये रही हत्या की वजह

आरोपी पिता गिरफ्तार

Honor Killing in muzaffarnagar: accused father said, i killed daughter
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार पूछताछ में मकसूद ने बताया कि उसकी बेटी शाकिरा के पड़ोसी उस्मान के बेटे मुनासिब से प्रेम संबंध थे। कुछ दिन पूर्व इसकी जानकारी परिजनों को लगी। घर वालों ने शाकिरा को मुनासिब से संबंध तोड़ने के लिए कहा, लेकिन वह राजी नहीं हुई। इसी बात को लेकर 12 मई की रात मकसूद की बेटी शाकिरा (20) के बीच कहासुनी हो गई। इससे खफा पिता ने दुपट्टे से गला घोंटकर बेटी की हत्या कर दी।

इसके बाद रात में ही आरोपी ने घर के अंदर बने भूसे के कोठे में गड्ढा खोदकर लाश को उसमें दफना दिया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी देहात अजय कुमार सहदेव ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी देहात ने बताया कि गांव तेवड़ा में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। हत्यारोपी पिता मकसूद के साथ ही उसकी पत्नी बानो को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने आरोपी पिता से पूछताछ की तो उसने बताया कि दुश्मन के लड़के से प्यार करती थी इसलिए मार डाला। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed