फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Honda City of MBBS students uncontrollable due to vehicle collision

वाहन की टक्कर से बेकाबू हुई एमबीबीएस छात्रों की होंडा सिटी

Fri, 24 Dec 2021 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Honda City of MBBS students uncontrollable due to vehicle collision
वाहन की टक्कर से बेकाबू हुई एमबीबीएस छात्रों की होंडा सिटी
विज्ञापन

मेरठ। एमबीबीएस के छात्र दिव्यांश आनंद व अक्षांश वर्मा की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को भी सिविल लाइन पुलिस ने जांच की है। साकेत पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज बारीकी से देखी, जिसमें एक और गाड़ी दिखाई दी है। दिव्यांश के चाचा अरुण कुमार ने अज्ञात गाड़ी द्वारा पीछे से टक्कर मारने की बात कहकर सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
लाला लाजपतराय मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के छात्र दिव्यांश आनंद, अक्षांश वर्मा, आदिश जैन व आशीष कुमार होंडा सिटी गाड़ी से मंगलवार देररात दोस्त की बर्थडे पार्टी बनाने के बाद पल्लवपुरम स्थित एक ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे। साकेत पेट्रोल पंप के पास गाड़ी अनियंत्रित हो गई थी और दो खंभे से टकराने के बाद दीवार में घुस गई। जिसमें अक्षांश और दिव्याश की मौके पर मौत हो गई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिव्यांश आनंद के चाचा अरुण कुमार ने सिविल लाइन थाने में तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने अंदेशा जताया है कि उनके भतीजे दिव्यांश की गाड़ी में पीछे किसी दूसरी गाड़ी ने टक्कर मारी। जिसके बाद संतुलन बिगड़ा और खंभे से टकराती हुई दीवार में घुस गई। जिससे यह हादसा हुआ है। इसकी जानकारी लेने के लिये सिविल लाइन पुलिस और फोरेंसिक टीम ने बृहस्पतिवार को बारीकी से छानबीन की। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भी छात्रों की होंडा सिटी गाड़ी के पास सफेद रंग की एक और गाड़ी दिखाई दी है। जिसका पता लगाने के लिये पुलिस लग गई है। घटनास्थल पर पहुंचे कई लोगों से पुलिस ने जानकारी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष की हालत नाजुक बनी
हादसे में घायल आशीष और आदिश जैन का इलाज दिल्ली में चल रहा है। जिसमें आशीष की हालत बेहद नाजुक है। दिव्यांश आनंद के पिता डॉ. रामानंद व उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे की मौत का गम परिवार पर पहाड़ बनकर टूटा है। बृहस्पतिवार पीड़ित परिवार मेडिकल कॉलेज परिसर पहुंचा व दिव्यांश का सामान लेकर लौटा। परिवार के लोगों ने एमबीबीएस के छात्रों सेे हादसे की जानकारी ली है।

---
सीसीटीवी की हो रही जांच
पुलिस और फोरेंसिक टीम अभी हादसे की जांच करने में लगी हुई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज बारीकी से देखी जा रही है। सीसीएस यूनिवर्सिटी रोड पर लगे और सीसीटीवी कैमरे भी देखे जाएंगे।
प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed