फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Home Minister Rajnath Singh's big statement on Naxalism in india

नक्सलवाद पर क्या बोले गृह मंत्री राजनाथ, ताजा बयान के साथ पढ़ें पूरा अपडेट

Fri, 28 Sep 2018 04:25 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 28 Sep 2018 04:25 PM IST
विज्ञापन
Home Minister Rajnath Singh's big statement on Naxalism in india
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में नक्सलवाद समाप्ति की ओर है। भारत की वाह्य और आंतरिक सुरक्षा बीते चार साल में सशक्त हुई है। केंद्र में भाजपा सरकार सत्ता में आई तो देश के 133 जिले नक्सल प्रभावित थे। अब केवल 10-12 जिलों में नक्सलियों की गतिविधियां है। पाक सीमा पर भारतीय सैनिक के साथ जो अमानवीयता बरती गई, उसका आर्मी ने दो दिन पहले जवाब दे दिया है। चीन सीमा पर अब गुर्राता नहीं है। भारत दुनिया की बढ़ती आर्थिक और सैन्य ताकत है। 

विज्ञापन


पौराणिक शुकतीर्थ में वीतराग स्वामी कल्याणदेव द्वारा स्थापित कारगिल शहीद स्मारक पर शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। भागवत पीठ शुकदेव आश्रम में पत्रकारों से वार्ता में गृहमंत्री ने कहा कि चार साल पहले देश नक्सलवाद से जूझ रहा था। पाक और चीन की सीमा पर सैनिकों पर रोज हमले हो रहे थे। हमने देश की वाह्य सीमाओं की सुरक्षा मजबूत की। भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए नक्सली गतिविधियां चुनौती बनी थी। पैरामिलिट्री फोर्स के जवान शहीद होते थे, अब नक्सली मरते हैं। एक-दो राज्य है, जहां के 10-12 जिलों में नक्सलवाद बचा है। नक्सलवाद को जड़ से खत्म किया जाएगा। सेना के जवानों के साथ पाक की हरकत का पीएम ने दृढ़ता से जवाब दिया। सर्जिकल स्ट्राइक से विश्व में इंडियन आर्मी की क्षमता और वीरता का संदेश गया है। हाल ही में पाक बॉर्डर पर एक सैनिक के साथ बर्बरता बरती गई, उसका जवाब दे दिया गया है।

विज्ञापन

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आर्मी को निर्देश दिया गया है, पहले अपनी तरफ से गोली मत चलाना। दूसरी तरफ से गोली आए तो जवाब में अपनी गोलियों की संख्या मत गिनना। गुर्राने वाले चीन सैनिक भी अब हमला नहीं करते। आईटीबीपी के अधिकारी खुद बदले माहौल का जिक्र करते है। मैं स्वयं लगातार सीमाओं का दौरा करता रहता हूं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की सीमा से रोहिंग्या की अब कोई घुसपैठ नहीं है।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed