{"_id":"5d585cc88ebc3e89e953bacc","slug":"home-guard-killed-in-road-accident-modipuram-news-mrt438681151","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में होमगार्ड की ड्यूटी के दौरान मौत, कांस्टेबल घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में होमगार्ड की ड्यूटी के दौरान मौत, कांस्टेबल घायल
विज्ञापन
सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत
कंकरखेड़ा (मेरठ)। एनएच-58 पर योगीपुरम चौकी के पास शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन ने फैंटम बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया।
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा एपी मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार देर रात फैंटम बाइक पर सुभान अली पुत्र यामीन निवासी रंछाड़ बागपत व कांस्टेबल संदीप कुमार हाईवे पर गश्त पर थे। रात में लगभग पौने तीन बजे अज्ञात वाहन ने फैंटम बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सुभान अली की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। संदीप को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।