फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Home guard consumed poison in domestic trouble in Azhauta, died during treatment

Meerut News: अझौता में गृह क्लेश में होमगार्ड ने खाया जहर, उपचार के दौरान मौत

Sat, 14 Jan 2023 08:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Home guard consumed poison in domestic trouble in Azhauta, died during treatment
अझौता में गृह क्लेश में होमगार्ड ने खाया जहर, उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

दौराला। अझौता गांव निवासी एक होमगार्ड ने शुक्रवार सुबह जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ती देख होमगार्ड को मोदीपुरम स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, उपचार के दौरान होमगार्ड की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अझौता गांव निवासी अशोक (55) पुत्र जयचंद दौराला थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात था। शुक्रवार सुबह होमगार्ड ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ती देख परिजनों ने उसे मोदीपुरम स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दौराला पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। होमगार्ड अशोक के दो बेटे आशु और अक्षय हैं, जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं। जबकि, बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। होमगार्ड की मौत के बाद पत्नी संतोष व बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक होमगार्ड अशोक के कंधों पर ही परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी थी। होमगार्ड ने जहरीला पदार्थ का सेवन क्यों किया, इसे लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। चर्चा है कि पारिवारिक विवाद के चलते होमगार्ड ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की। थाना पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में कोई लिखित प्रार्थना पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed