फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   home delivery for ration by sadar mandi bussinessmen

होम डिलीवरी के लिए आगे आए सदर मंडी व्यापारी

Mon, 26 Apr 2021 03:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 03:46 AM IST
विज्ञापन
home delivery for ration by sadar mandi bussinessmen
घरों पर सामान पहुंचाने को आगे आए सदर मंडी व्यापारी
विज्ञापन

- ऑनलाइन बुकिंग के बाद डिस्काउंट रेट पर घरों में सामान उपलब्ध करवाएंगे
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सदर गल्ला मंडी क्षेत्र के व्यापारियों ने ऑनलाइन बुकिंग के आधार पर घरों पर ही जरूरी सामान भिजवाने की पहल की है। व्यापारियों ने ग्राहकों से आह्वान किया है कि गंभीर परिस्थिति में जरूरत पड़ने के लिए ही घरों से बाहर निकले। डिस्काउंट रेट पर व्यापारी घरों में राशन पहुंचाने की व्यवस्था बना रहे हैं। इसके लिए जिलाधिकारी को अवगत कराया गया है। कोरोना की चेन को तोड़ पाना तभी संभव होगा जब सड़कों पर कम से कम लोग मौजूद रहे।
वर्तमान समय में लोग राशन इकट्ठा करने में जुटे हैं। व्यापारियों ने आश्वस्त किया कि बाजार में तीन माह के राशन का संपूर्ण स्टॉक उपलब्ध है। किसी भी खाद्यान्न की कालाबाजारी नहीं होने की दी जाएगी। जिला प्रशासन की अनुमति के बाद ऑनलाइन डिलीवरी की भी व्यवस्था की जाएगी। उपभोक्ताओं के घरों तक डिस्काउंट रेट पर खाद्यान पहुंचाएं जाएंगे। व्यापारी खाद्यान की रेट लिस्ट भी जारी करेंगे।
विज्ञापन

--
सस्ती दरों पर पहुंचाया जाएगा राशन
- सदर के कुछ व्यापारियों ने जरूरत पड़ने पर होम डिलीवरी का प्लान बनाया है॥ इसके तहत सस्ती दरों पर राशन पहुंचाया जाएगा। - गौरव गुप्ता, परचून व्यापारी सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
रेट लिस्ट जारी करेंगे व्यापारी
- सभी खाद्यान्न की रेट लिस्ट जारी की जाएगी। ऐसे में ग्राहक अन्य जगहों पर भी संपर्क कर सकते हैं। यह व्यवस्था कोरोना की चेन को तोड़ने में सहायक सिद्ध होगी। - गौरव बंसल, परचून व्यापारी, सदर।

---
घरों में रहकर ही बचाव संभव
- इस समय अस्पतालों में बेड नहीं हैं। ऑक्सीजन की कमी के कारण सभी लोग मर रहे हैं। आपात हालातों में लोगों को राशन जैसी मूलभूत सुविधा मुहैैया कराने का व्यापारिक संगठनों का भी दायित्व हैं। इसके व्यवस्था को लागू करने का प्रयास शुरू कर किया गया है। - अंकित गुप्ता, खाद्यान्न व्यापारी, सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed