फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Home burglary ... Ladies suit caught thief

यूपी: बाजार में महिला को अपना सूट पहने देखा तो पत्नी का सिर चकराया, फिर हुआ बड़ी चोरी का खुलासा

Fri, 27 Sep 2019 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 27 Sep 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Home burglary ... Ladies suit caught thief
मेरठ सिविल लाईन थाने मे खडी चोरी की स्कूटी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के एक घर में हुई चोरी के बाद पुलिस ने जांच ठंडे बस्ते में डाल दी। लेकिन पीड़ित पक्ष चैन से नहीं बैठा। आखिरकार तीन माह बाद लेडीज सूट और स्कूटी के सहारे दो चोर हत्थे चढ़ गए। एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस दोनों आरोपियों से माल बरामद करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गंगानगर में न्यू शिवलोक कॉलोनी अम्हेड़ा रोड निवासी प्रदीप कुमार सेना में हैं और वर्तमान में दार्जिलिंग में तैनात हैं। 17 जून को उनकी पत्नी मंजू मुजफ्फरनगर स्थित ससुराल गई हुई थीं। तभी चोर उनके घर से स्कूटी के अलावा कपड़े, नकदी, जेवर और कीमती सामान समेत करीब सात लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए थे।

विज्ञापन

इसका मुकदमा गंगानगर थाने में दर्ज हुआ। लेकिन पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा सकी। करीब चार दिन पूर्व मंजू बाजार में थीं तो उन्हें सफेद रंग की स्कूटी पर एक युवक और महिला जाते दिखे। उस महिला ने जो सूट पहना हुआ था, वह मंजू के घर से चोरी हुआ था। जिसके बाद मंजू ने पड़ोसियों की मदद से स्कूटी चालक और महिला की घेराबंदी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें- यूपी: मेरठ में सड़क पर भिड़े डीएन कॉलेज के छात्र, जमकर चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल

बुधवार रात वही स्कूटी चालक युवक उन्हें दिखा तो तत्काल पड़ोसियों की मदद से उसका पीछा शुरू कर दिया। वह युवक तो नहीं मिला। लेकिन सिविल लाइन क्षेत्र के पांडवनगर में एक घर के बाहर स्कूटी उन्हें मिल गई। उन्होंने पुलिस बुलाकर आरोपी युवक को पकड़वा दिया। स्कूटी भी कब्जे में ले ली गई।

सिविल लाइन पुलिस के अनुसार आरोपी युवक ने जानकारी दी कि यह स्कूटी उसने कॉलोनी में ही रहने वाले एक व्यक्ति से 10 हजार रुपये में खरीदी है। पुलिस ने उस व्यक्ति को भी पकड़ लिया, जिसने थाने में चोरी की घटना का सच उगल दिया।

यह भी पढ़ें- विश्व पर्यटन दिवस: बागपत में है रामायण से लेकर महाभारत के इतिहास की अमिट कहानी

बताया कि चोरी में तीसरा युवक भी शामिल था। इस संबंध में इंस्पेक्टर सिविल लाइन का कहना है कि चोरी का मुकदमा गंगानगर थाने में दर्ज है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद चोरी का माल बरामद कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed