फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Holidays over: Tourists returning from the mountains, 42 thousand vehicles passed through the highway on Sunda

छुट्टियां खत्म: सैलानियों ने पहाड़ों से वापस लगाई दिल्ली की दौड़, रविवार को हाईवे से गुजरे 42 हजार वाहन

Mon, 26 Jun 2023 11:56 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 26 Jun 2023 11:56 AM IST
सार

गर्मियों की छुट्टियां और वीकेंड खत्म होते ही पहाड़ों से सैलानियों का लौटना शुरू हो गया। रविवार को तकरीबन 42 हजार वाहन मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा से गुजरे। टोल से लेकर भराला गांव व लावड़ चौराहे पर जाम की समस्या बनी रही।

विज्ञापन
Holidays over: Tourists returning from the mountains, 42 thousand vehicles passed through the highway on Sunda
सिवाया टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मी की छु़टिटयां और वीकेंड मनाने के लिए पहाड़ों पर गए सैलानी अब वापस लौट रहे हैं। इससे हाईव पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ गया है। रविवार को भी हाइवे से लगभग 42 हजार वाहन गुजरे। बढ़ी वाहनों की संख्या से टोल प्लाजा से लेकर भराला गांव लावड़ तक जाम की स्थिति बनी रही। देर शाम तक पुलिस व टोलकर्मी जाम पर काबू पाने में जुटे रहे।

विज्ञापन

रविवार के चलते सुबह से ही दिल्ली-देहरादून हाईवे पर वाहनों की संख्या ज्यादा रही। सामान्य दिनों में हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की संख्या 25 हजार से बढ़कर रविवार के 42 हजार तक पहुंच गई। इससे सिवाया टोल प्लाजा पर दिन भर रुक- रुककर जाम लगता रहा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: कानून का डर न सुरक्षा की फिक्र, हाईवे पर कार में खड़े होकर शराब पीने का वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल पर दो लाइन बढ़ाकर 14 कर दी गईं। बावजूद इसके जाम पर काबू नहीं पाया जा सका। टोल के अलावा झाल से होते हुए भराला गांव को टैक्स बचाकर निकलने वाले वाहनों के कारण गांव में भी जाम लगा रहा।

लावड़ में भी चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रही। टोल प्लाजा महाप्रबंधक प्रदीप चौधरी का कहना है कि टोल पर जाम न लगे इसके लिए टोल कर्मियों को लगाया गया है। अगर किसी के फास्टैग में दिक्कत है तो उसे भी तत्काल सही कराया जाता है। आज भी टोल से काफी संख्या में वाहनों के गुजरने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed