फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hockey summer camp participants honored

Meerut News: हॉकी समर कैंप के प्रतिभागी सम्मानित

Sat, 16 May 2026 07:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Hockey summer camp participants honored
मेरठ। सनातन धर्म इंटर काॅलेज के मैदान में चल रहे हॉकी समर कैंप का शनिवार को समापन हो गया। कैंप में शामिल सभी 75 बच्चों को प्रबंधन समिति की ओर से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एएसपी नवीना शुक्ला, इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्रा ने सभी खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और पदक देकर सम्मानित किया। हॉकी कोच जोगेंद्र सिंह ने बताया कि गांव और शहर के बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से हॉकी समर कैंप का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी समेत कई विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण दिया। बच्चों के मैच भी कराए गए। समापन पर प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग ने सभी को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राजेंद्र पिथोरिया, हरेंद्र चौधरी, आकाश सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed