फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   history sheet of hundred criminals opened simultaneously For the first time in Meerut

मेरठ पुलिस ने एक साथ खोली 100 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट, कई भाजपा-सपा-बसपा कार्यकर्ता शामिल

Sat, 10 Aug 2019 02:46 PM IST
Dimple Sirohi गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 10 Aug 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
history sheet of hundred criminals opened simultaneously For the first time in Meerut
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी यूपी में अधिकांश पेशेवर अपराधी जेल में बंद या फिर मुठभेड़ में मारे गए। इसके बावजूद वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अपराध पर लगाम लगाने की कोशिशों के तहत पुलिस ने अब 100 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। मेरठ जिले में इतनी बड़ी कार्रवाई पहली बार की गई है।

विज्ञापन


एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि जिले के कई हिस्ट्रीशीटर जेल में बंद हैं, तो कई शहर छोड़कर भाग गए। हत्या, लूट, दुष्कर्म, रंगदारी जैसे संगीन अपराधों में अधिकतर नए चेहरे सामने आ रहे हैं। अब एकसाथ 100 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है, 35 नये गैंग पंजीकृत किए हैं। नये हिस्ट्रीशीटरों की सूची में भाजपा, बसपा और सपा के भी कई कार्यकर्ता हैं। हालांकि हिस्ट्रीशीटरों की सूची में अपराधी किस पार्टी से जुड़ा है, इसका जिक्र नहीं किया गया है।

विज्ञापन

10 दिन में खंगाला 29 थानों का रिकॉर्ड 
जनपद के 29 थानों में दर्ज अपराधियों का रिकॉर्ड 10 दिन तक खंगाला गया। इसके बाद हिस्ट्रीशीट बनाई गई, जिस पर एसएसपी ने शुक्रवार को मुहर लगा दी। इस सूची में शामिल कई नए हिस्ट्रीशीटर फरार हैं, तो कई जमानत पर बाहर हैं। फरार बदमाशों पर इनाम भी घोषित किया जा रहा है।

कुछ बड़ी वारदातें, जिनमें हिस्ट्रीशीट खोली
- 6 जनवरी 2018 को सिविल लाइन क्षेत्र के मोहनपुरी में पोंटी चड्ढा ग्रुप की शराब कंपनी के कर्मचारियों से 18 लाख रुपये लूटे थे। पुलिस ने लूटकांड में प्रीतम, संदीप निवासी यादगारपुर निवासी सिविल लाइन और निखिल, राहुल निवासी कानपुर को गिरफ्तार किया था। इनकी भी हिस्ट्रीशीट खुली। 

- 12 अप्रैल 2018 को किठौर में शकील के घर में बदमाशों ने डकैती डाली थी। इस दौरान शकील की पत्नी रेशमा की हत्या कर दी थी। इस वारदात में शामिल बावरिया गैंग के डकैत फैजान, नाहिद और राजिक निवासी फिरोजपुर, संभल को गिरफ्तार कर लिया। गैंग का मुखिया चंदू फरार है। इन सभी की हिस्ट्रीशीट खोली है। 

- 19 जून 2018 को मेरठ के बदमाशों ने दिल्ली के डॉ. श्रीकांत का अपहरण कर पांच करोड़ की फिरौती मांगी थी। वारदात में बदमाश सुशील और उसका भाई अनुज भी शामिल था। पुलिस ने इनके साथियों को पकड़ा और डॉक्टर को बंधनमुक्त कराया। पुलिस ने दोनों भाइयों की हिस्ट्रीशीट खोली।

विज्ञापन

कुछ नए चेहरे
देहली गेट थानाक्षेत्र के फैज-ए-आम इंटर कॉलेज निवासी बदर अली (युवा सेवा समिति अध्यक्ष), हाजी सईद निवासी महताब थाना सदर बाजार, भाजपा नेता विजय धामा निवासी रामनगर परीक्षितगढ़, कोतवाली क्षेत्र के बनीसराय निवासी शकील उर्फ पिस्टल व शाहिद उर्फ मुन्ना, दिनेश कुमार निवासी ब्रह्मपुरी हैं।

इसके अलावा सलमान उर्फ लालू निवासी लिसाड़ीगेट, रविंद्र निवासी मेडिकल, सुरेंद्र निवासी परतापुर, विशाल कौशिक निवासी कंकरखेड़ा, भगत निवासी कंकरखेड़ा, अजय निवासी मेडिकल, अमित निवासी मेडिकल, शाहरुख निवासी किठौर, वसीम निवासी मुंडाली भी इन 100 अपराधियों में शामिल हैं।

इन 100 अपराधियों में से जो फरार हैं, उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है। क्राइम ब्रांच को भी तलाश में लगा दिया है। अपराधियों की जगह जेल में है। - अजय साहनी, एसएसपी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed