देवबंद: गोकशी के विरोध में कोतवाली का घेराव, हिंदू संगठनों ने किया जबरदस्त हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र में लगातार बढ़ रही गोकशी की घटनाओं को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने कोतवाली का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। आरोप है कि पिछले कुछ माह में क्षेत्र में पुलिस के संरक्षण के चलते गोकशी की घटनाओं में इजाफा हुआ है। साधारणपुर गांव से गोवंश को चोरी कर कटान किया जाना भी पुलिस की शह का ही नतीजा है।
बुधवार की रात्रि गोतस्कर साधारणपुर गांव निवासी मुनेश त्यागी के घेर से गाय और एक बछड़ा चोरी करके ले गए। सुबह जाग होने पर मुनेश को पशु चोरी के बारे में पता चला। जिसके बाद उन्होंने ग्रामीणों के साथ जंगलों में तलाश शुरू की। इसी दौरान वह फुलास गांव के जंगल में पहुंचे तो एक खेत में कुछ लोग गाय का कटान करते हुए मिले। लोगों को देख वह वहां से फरार हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृत गाय बरामद करते हुए चिकित्सकों को बुला उसका पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान पुलिस ने लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन गुस्साए ग्रामीण मौके से नारेबाजी करते हुए सीधे कोतवाली पहुंच गए। जहां उन्होंने बजरंगदल नेता विकास त्यागी के नेतृत्व में आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी किए जाने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।
इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ माह से खाकी का संरक्षण मिलने के चलते क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गोकशी की जा रही है। साठगांठ के चलते पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती। बजरंग दल नेता विकास त्यागी ने कहा कि पुलिस प्रशासन हिंदू समाज के धैर्य की परीक्षा न ले, नहीं तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। चेतावनी दी कि अगर पुलिस अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं लाती तो हिंदू संगठन पुलिस और गोतस्करों के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ेंगे।
उधर, सीओ अजय शर्मा ने बताया कि मुनेश की तहरीर पर फुलास अकबरपुर गांव निवासी शफीक व मुजम्मिल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। हंगामा करने वालों में जितेंद्र, शिव कुमार, सोनू, सुशील कुमार, मनोज, पंकज, संदीप आदि शामिल रहे।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/