फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   hijack health department team in meerut

लिसाड़ीगेट में बंधक बनाई स्वास्थ्य विभाग की टीम

Tue, 25 Feb 2020 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
hijack health department team in meerut
मेरठ।
विज्ञापन

लिसाड़ीगेट में सोमवार को कुछ लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बंधक बना लिया। उन्होंने अफवाह फैलाई कि टीम नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी के लिए सर्वेक्षण कर रही है। इससे पहले भी न्यू इस्लाम नगर में स्वास्थ्य विभाग की टीम को बंधक बनाकर मारपीट हो चुकी है।

लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के तारापुरी में स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वेक्षण के लिए पहुंची थी। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी प्रदीप कुमार ने बताया कि क्षेत्र में टीबी के मरीजों का सर्वे किया जा रहा था। टीम के कर्मचारी नाम-पते पूछकर परिवार के सदस्यों के बारे में जानकारी के साथ सैंपल जुटा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने कर्मचारियों पर एनआरसी के लिए गणना करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इशारे पर सर्वे किया जा रहा है। टीम झूठ बोल रही है कि वह स्वास्थ्य विभाग से हैं। इसके बाद जुटी भीड़ ने कर्मचारियों को बंधक बना लिया और हाथापाई की। कर्मचारियों ने घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को शांत कराया। इसके बाद बंधक बनाए गए कर्मचारियों को छोड़ा गया। स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ लिसाड़ीगेट थाने में तहरीर दी है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed