फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   highway and delhi road close

कांवड़ यात्रा 2017 : हाईवे और दिल्ली रोड बंद, आधा शहर ‘कैद’

Wed, 19 Jul 2017 09:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 19 Jul 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
highway and delhi road close
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जहां सोमवार आधी रात को दिल्ली देहरादून हाईवे (एनएच-58) पर सभी प्रकार के वाहन बंद कर दिए थे। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली रोड पर चार पहिया वाहनों पर भी सख्ती करते हुए बंद करा दिया। हाईवे और शहर में अंदर दिल्ली रोड पर सिर्फ ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी किए गये पास वाले वाहन ही आ जा सके। लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने में परेशानी हो रही है। जिससे करीब आधा शहर कैद हो गया।

विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने बताया कि एनएच-58 को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इस हाईवे पर कांवड़ियों के वाहनों के अलावा पास वाले हलके वाहन कांवड़ मार्ग को छोड़कर चल रहे हैं। मोदीपुरम से रुड़की रोड, जीरोमाइल, बेगमपुल, केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा, रिठानी और परतापुर तिराहे तक भी दिल्ली रोड पर चार पहिया वाहन बंद कर दिए। ट्रैफिक पुलिस ने इमरजेंसी में आने वाली कारों को ही दिल्ली रोड पर आने दिया। कुछ मुख्य चौराहों पर पुलिस ने कार चालकों के साथ भी सख्ती की। इस दौरान शारदा रोड और परतापुर तिराहे पर लोगों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक का कहना है कि बुधवार से डॉक कांवड़ हरिद्वार से आनी शुरू हो जाएंगी। ऐसे में हाईवे पर कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर चार पहिया वाहन किसी भी कीमत पर नहीं आने जाने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में भी परेशानी
बेगमपुल से बच्चा पार्क, इंदिरा चौक, हापुड़ अड्डा, एल ब्लॉक तिराहा और बिजली बंबा पुलिस चौकी तक ट्रैफिक पुलिस ने एक तरफ ही हलके वाहन आने जाने दिय। इन मार्गों पर कट बंद होने के बाद व-नवे व्यवस्था है। जिसके चलते कार सवार लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने दिल्ली रोड पर मोदीपुरम से बेगमपुल, बेगमपुल से परतापुर तिराहा, बेगमपुल से हापड़ अड्डा और हापुड़ अड्डा से बिजली बंबा चौकी तक ऑटो, ई रिक्शा, टेंपो, यात्री जीप पूरी तरह से बंद कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed