फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   High voltage drama between husband and wife

पति-पत्नी और वो के चक्कर में हाई वोल्टेज ड्रामा

Fri, 22 Jul 2022 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
High voltage drama between husband and wife
पति-पत्नी और वो के चक्कर में हाई वोल्टेज ड्रामा
विज्ञापन

- पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति का किया चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नौचंदी क्षेत्र में पति-पत्नी और वो को लेकर दंपती में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि युवक पत्नी को लेकर मायके पहुंच गया। वहां दोनों पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। थाने में भी काफी देर तक दोनों पक्ष भिड़ते रहे। पुलिस ने फटकार के बाद शांत हुए। पुलिस ने दो लोेगों का चालान कर दिया।

गंगानगर निवासी युवक की शादी कुछ समय पहले नौचंदी थाना क्षेत्र निवासी युवती से हुई थी। युवक ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पत्नी किसी से बात कर रही थी, तभी उसने पकड़ लिया। विरोध किया तो पत्नी से विवाद हो गया। वह पत्नी को लेकर अपनी ससुराल पहुंचा। वहां युवक की ससुरालियों से कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो आसपास के लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक और एक अन्य को पकड़कर थाने ले गए। दोनों पक्षों में वहां भी नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति का चालान कर दिया। इंस्पेक्टर नौचंदी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दंपती में विवाद के चलते दो लोगों को पकड़कर उनका चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed