फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   High security arrangements in Saharanpur for the visit of Chief Minister Yogi Adityanath

सीएम योगी ने किया जिला अस्पताल-गौशाला का निरीक्षण, मरीज को दी ये सलाह, अफसरों के साथ की बैठक

Sat, 29 Jun 2019 05:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 29 Jun 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
High security arrangements in Saharanpur for the visit of Chief Minister Yogi Adityanath
सीएम योगी ने जिला अस्पताल में जाना मासूम बच्ची का हाल - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे सहारनुपर पहुंचे। सीएम योगी ने सबसे पहले जिला अस्पताल में इमरजेंसी, आईसीयू और फिर बच्चा वार्ड में का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में ग्राम खेड़ी की सात साल की बच्ची (सना) का हाल जाना और उससे बातचीत की। सना खेड़ी के कक्षा तीन की छात्रा। इसके बाद सीएम योगी ने नवादा रोड पर गौशाला का निरीक्षण किया। वहीं जिला अस्पताल और गौशाला का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस पहुंचे। 

विज्ञापन


बता दें कि पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर उनके हेलीकाप्टर ने डेढ़ बजे के करीब लैंड किया। तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी को पहले सर्किट हाउस जाना था लेकिन अचानक उन्होंने अपना कार्यक्रम बदला और सीधे जिला अस्पताल पहुंच गए। वहां पहुंचकर सीएम योगी ने अस्पताल का निरीक्षण किया और मरीजों का हाल चाल जाना। 
विज्ञापन


सूबे के मुख्यमंत्री के अचानक जिला अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल के डॉक्टरों में हलचल मच गई। इस दौरान सीएम योगी ने अस्पताल की साफ सफाई, व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का निरीक्षण किया। सीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी पूछताछ की और डॉक्टर को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद सीएम करीब तीन बजे सर्किट हाउस के लिए निकल गए, जहां उन्होंने जनपद के विकास के लिए अधिकारियों और जनपद के विधायकों के साथ मीटिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों को दी ये सलाह
सीएम योगी आईसीयू के बाद बच्चा वार्ड में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती एक बच्ची का हाल चाल जाना और बच्ची की मां से पूछा कि इसको कैसा पानी पिलाती हो, जिसपर मां ने जवाब देते हुए कहा कि सादा पानी पीते हैं। इस पर सीएम योगी ने कहा कि पानी को उबालकर, छानकर पिलाया करो। इससे बहुत सारी बीमारियां खुद ठीक हो जाएंगी। वहीं इस दौरान सीएम योगी ने दो छोटे बच्चों को गोद में उठाकर प्यार किया। पास में खड़े चिकित्सा अधिकारियों से उनकी बीमारी और इलाज के बारे में जानकारी ली। सीएम योगी ने चिकित्सा अधिकारियों से अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज देने के दिशा निर्देश दिए हैं।

वहीं सीएम योगी के दौरे को लेकर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे मेरठ जोन के नौ जिलों से पुलिस बल मंगाया गया है। छह कंपनी पीएसी, एक हजार सिविल पुलिसकर्मियों के अलावा यातायात पुलिसकर्मी एवं महिला पुलिसकर्मी भी बुलाए गए हैं।

मुख्यमंत्री के सर्किट हाउस पहुंचने तक पूरे रास्ते पर जगह-जगह सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। इस दौरान बेरिकेडिंग लगाकर वाहनों को रोका गया। उधर, दिल्ली रोड पर एक घंटे तक यातायात रोक दिया गया।

सर्किट हाउस रोड पर भी पुलिस कर्मियों की तैनाती है। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए शहर की यातायात पुलिस के अलावा मेरठ जोन के सभी नौ जिलों से भी यातायात पुलिसकर्मी, महिला पुलिसकर्मी एवं लगभग एक हजार सिविल पुलिस कर्मियों को बुलाया गया। साथ ही छह कंपनी पीएसी की लगाई गईं हैं।

पांच जोन और 12 सेक्टर बनाए गए
मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम क्षेत्र को पांच जोन और 12 सेक्टरों में बांटा गया है। पांच जोन के लिए पांच एएसपी को प्रभारी बनाया गया है। प्रत्येक सेक्टर के लिए 12 डीएसपी लगाए गए हैं। 15 एसएचओ, 50 यातायात पुलिस कर्मी, छह कंपनी पीएसी, 1000 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। पूरे जोन के नौ जिलों की फोर्स को लगाया गया है।

शहर में कड़ी सुरक्षा 
एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में कोई कमी नहीं है। भाजपा मुख्यालय से जिन लोगों के नाम आएंगे उन्हीं लोगों को मुख्यमंत्री से मिलने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री समीक्षा बैठक करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है।

- आज सुबह नौ बजे से लागू हुआ रूट डायवर्जन
1. दिल्ली, शामली की ओर से अंबाला की ओर जाने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली) नानौता में संजय चौक से गंगोह, नकुड़ के रास्ते शाहजहांपुर चौकी होकर जाएंगे।
2. दिल्ली, शामली की ओर से देहरादून की ओर जाने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली) नानौता में संजय चौक से बड़गांव के रास्ते देवबंद होकर जाएंगे।
3. अंबाला की ओर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली) जिन्हें दिल्ली की ओर जाना है वे शाहजंहापुर चौकी से नकुड़, गंगोह, नानौता में संजय चौक से होकर जाएंगे।
4. अंबाला की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली) जिन्हें देहरादून एवं मुजफ्फरनगर की ओर जाना है, वे शाहजहांपुर चौकी से चिलकाना, कलसिया, छुटमलपुर के रास्ते होकर जाएंगे।
5. मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली) जिन्हें देहरादून की ओर जाना है, वे देवबंद, नागल, गागलहेड़ी होकर छुटमलपुर के रास्ते देहरादून जाएंगे।
6. विकासनगर, बेहट की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली) जिन्हें दिल्ली की ओर जाना है वह कलसिया तिराहे से छुटमलपुर, गागलहेड़ी, देवबंद से नानौता होकर जाएंगे।

ये रही पार्किंग व्यवस्था
1- वीवीआईपी वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था सर्किट हाउस के अंदर पीछे की गई है।
2- वीआईपी, मीडिया के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था सर्किट हाउस के सामने पीडब्लूडी की खाली पड़ी जगह पर की गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed