फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   High court has granted bail to SP MLA Nahid Hasan in four cases

सपा विधायक नाहिद हसन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, पुलिस नहीं कर पाई थी गिरफ्तार

Tue, 12 Nov 2019 01:13 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 12 Nov 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
High court has granted bail to SP MLA Nahid Hasan in four cases
समर्थकों के साथ बैठे विधायक नाहिद हसन - फोटो : अमर उजाला

सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन को चारों मुकदमों में हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। रविवार देर शाम वह कस्बा कैराना में अपने आवास पर पहुंचे और समर्थकों के साथ बातचीत कर समय बिताया।

विज्ञापन


शामली जनपद में कैराना से सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन के खिलाफ जनवरी 2018 में जमीन के मामले में धोखाधड़ी, झिंझाना एसडीओ के साथ जानलेवा हमला कराने, कैराना में सराय की भूमि पर वीडियो वायरल करने और नौ सितंबर को भूरा रोड पर कार के कागज मांगने पर एसडीएम के साथ नोकझोंक करने के आरोपों को लेकर मामले दर्ज हुए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पुलिस से तेज दौड़ रहे नाहिद हसन, खोज में लगी 11 टीमें, फिर भी गिरफ्तार नहीं हुए सपा विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चार मुकदमों में गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद जिला एवं सत्र न्यायालय ने विधायक नाहिद हसन की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद विधायक ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। चारों मुकदमों में विधायक नाहिद हसन को अग्रिम जमानत मिल गई। हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद रविवार देर शाम विधायक नाहिद हसन मोहल्ला आल दरम्यान स्थित अपने आवास पर पहुंचे। सोमवार को सुबह से समर्थकों के बीच बैठकर बातचीत करते रहे। इस दौरान नाहिद हसन ने कहा कि उन्हें देश की न्याय पालिका पर भरोसा था और न्याय की जीत हुई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed