फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   High Court Bench Demand: Lawyers have decided to surround MPs and MLAs by passing resolution in meeting

हाईकोर्ट बेंच की मांग: वकीलों के निर्णय से टेंशन में आएंगे सांसद-विधायक, बैठक में पास हुआ ये बड़ा प्रस्ताव

Sun, 08 Oct 2023 12:41 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 08 Oct 2023 12:41 AM IST
सार

Meerut News : वकीलों ने हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर एक बड़ा निर्णय लिया है। अब वकीलों के इस निर्णय से सांसदों और विधायकों की टेंशन बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
High Court Bench Demand: Lawyers have decided to surround MPs and MLAs by passing resolution in meeting
वकील - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर केंद्रीय संघर्ष समिति की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को सभी जिलों के अधिवक्ता अपने-अपने जनपद व तहसील के सांसद और विधायक का घेराव कर बेंच की मांग करेंगे। आगामी चुनाव में बेंच नहीं तो वोट नहीं के स्लोगन का स्टीकर द्वारा प्रचार किया जाएगा।

विज्ञापन

शनिवार को जिला बार एसोसिएशन के महात्मा गांधी सभागार में हुई, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के बार पदाधिकारी ने भाग लिया। अध्यक्षता संघर्ष समिति के चेयरमैन कुंवरपाल शर्मा और संचालन संयोजक विनोद चौधरी ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 11 अक्तूबर को पश्चिम उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों एवं तहसील के बार संगठन के अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे और अपने-अपने जनपदों के मुख्य चौराहे पर 12 से दो बजे तक जाम करते हुए धरना प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन

वहीं, 21 अक्तूबर को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे और अपने अपने जिले के जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे। 25 अक्तूबर को पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी जिलों एवं तहसील के बार पदाधिकारी बेंच की स्थापना के लिए प्रचार प्रसार के लिए प्रेस वार्ता आयोजित करेंगे।

यह भी निर्णय लिया गया कि समिति की अगली बैठक 28 अक्तूबर को जिला बार एसोसिएशन गाजियाबाद के सभागार में होगी, जिसमें खंडपीठ की स्थापना के लिए पैदल मार्च की तिथि पर विचार विमर्श किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP: झूठा निकला 50 लाख के जेवरात चोरी का मामला, कारीगर भागा नहीं मां को देखने गया था घर, सामने आया पूरा सच

विज्ञापन

सभा में जिला बार बिजनौर के अध्यक्ष एसके बबली महामंत्री संजय कुमार, बार एसोसिएशन गाजियाबाद के अध्यक्ष राकेश त्यागी महामंत्री स्नेह त्यागी, नजीबाबाद के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह सचिव जितेंद्र कुमार, मुजफ्फरनगर के महामंत्री विजेंद्र मलिक, नोएडा बार एसोसिएशन के महामंत्री नीरज सिंह तंवर, हापुड़ बार के अध्यक्ष हाजी एनुल हक, महामंत्री नरेंद्र शर्मा मोदीनगर से संजय मुद्गल, सरधना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मलखान सिंह सैनी महामंत्री अरविंद प्रताप सिंह, जिला बार शामली के अध्यक्ष विजेंद्र कुमार महामंत्री सतेंद्र शर्मा मुरादाबाद संगठन के अध्यक्ष अशोक कुमार सक्सेना महामंत्री अभय सिंह सहित अनिल कुमार तोमर, आनंद कश्यप, अनिल जंगला, आनंद सिंह, मिसबाहुद्दीन सिद्दीकी, गजेश मालिक, प्रदीप कुमार, राहुल देव, आबिद अली, सतेंद्र जांघिड़, मुकेश त्यागी, रजत पालीवाल, अनुज तोमर, सुमित शर्मा, आशीष कौशिक आदि ने विचार रखे।

यह भी पढ़ें: थाने पहुंचीं गोल्डन गर्ल अन्नु रानी: पुलिस को दी तहरीर, कार्रवाई की मांग, हादसे में भाई समेत दो युवक हुए घायल

मंच पर जिला बार एसोसिएशन मेरठ के अध्यक्ष शिवदत्त जोशी एवं महामंत्री विमल कुमार तोमर भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed