{"_id":"5c777969bdec2273a1357549","slug":"high-alert-in-meerut-cantt-between-the-tension-on-the-indo-pak-border","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरहद पर बने तनाव के बीच मेरठ कैंट में हाई अलर्ट, सघन चेकिंग अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरहद पर बने तनाव के बीच मेरठ कैंट में हाई अलर्ट, सघन चेकिंग अभियान चलाया
Thu, 28 Feb 2019 11:32 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
army QRT Van
सरहद पर बने टकराव के हालातों के बीच बुधवार को कैंट एरिया में हाई अलर्ट की स्थिति रही। सेना व पुलिस की संयुक्त टीमों ने कैंट इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गई।
सुरक्षा के मद्देनजर दोपहर को पुलिस और सेना के बीच मीटिंग हुई। कैंट क्षेत्र की सुरक्षा को देखते हुए चेकिंग अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। शाम करीब पांच बजे सेना की क्यूआरटी और सदर बाजार पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया।
कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। करीब 25 वाहनों के चालान काटे गए। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि आर्मी के अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। उसमें तय हुआ कि सुरक्षा की दृष्टि से कैंट में प्रतिदिन पुलिस और आर्मी चेकिंग करेगी।

Trending Videos
एनआईए और एटीएस की नजर
वेस्ट यूपी में आतंकियों की गतिविधियों पर एनआईए और एटीएस की पैनी नजर है। पुलवामा में आतंकी हमले के बाद से सुरक्षा एजेंसियों ने वेस्ट यूपी पर फोकस किया है। देवबंद से दो आतंकी शाहनवाज व आकिब को एटीएस ने गिरफ्तार किया था। दोनों आतंकियों ने पूछताछ में कई महत्वपूर्ण राज खोले हैं। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर व सहारनपुर सहित वेस्ट यूपी के कई जनपदों में डेरा डाला हुआ है।
स्लीपिंग मॉड्यूल्स का जाल फैला
खुफिया विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक वेस्ट यूपी में पाकिस्तानी आतंकियों ने वेस्ट यूपी में स्लीपिंग मॉड्यूल्स का जाल फैलाया हुआ है। जोकि भारत की गोपनीय जानकारी जैश-ए-मोहम्मद को देते हैं। आतंकियाें का नेटवर्क इंटरनेट कालिंग के जरिये फैलाया जा रहा है। इसकी जानकारी लगते ही सुरक्षा एजेंसियों ने कमर कस ली।

meerut cantt
मेरठ जोन में कई लोग टारगेट पर
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मेरठ जोन के जनपदों में कई संदिग्ध लोग सुरक्षा एजेंसियों के टारगेट पर हैं। सुरक्षा एजेंसियां उनकी जांच करने में लगी हैं। एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम भी लगी हैं। किसी भी युवक की संदिग्ध गतिविधियां पुलिस को मिलेगी तो वह तुरंत ही सुरक्षा एजेंसियों को दी जाएगी ताकि सतर्कता बरती जा सके।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/