{"_id":"5c5801afbdec2273a5196808","slug":"heavy-police-force-deployed-in-bijnor-after-farmer-tried-to-suicide-in-front-of-the-dm-office","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: किसान ने डीएम ऑफिस के सामने चिता पर लेट की आत्मदाह की कोशिश, भारी पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: किसान ने डीएम ऑफिस के सामने चिता पर लेट की आत्मदाह की कोशिश, भारी पुलिस बल तैनात
Mon, 04 Feb 2019 02:49 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 04 Feb 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
bijnor news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बिजनौर में वेव ग्रुप द्वारा मिलों द्वारा बकाया भुगतान न करने को लेकर नाराज किसानों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचकर जमकर हंगामा किया। यहां एक किसान ने चिता पर लेटकर आत्मदाह करने की कोशिश भी की। किसी तरह फायर बिग्रेड ने किसान को सुरक्षित बचाया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को बड़ी संख्या में किसान कलेक्ट्रेट पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को काफी समझाया लेकिन वे नहीं माने। यहां किसानों व पुलिस के बीच काफी देर तक नोक झोंक हुई। यहां तक कि पुलिस को किसानों को काबू करने के लिए लाठीचार्ज भी किया।

इसी बीच किसानों ने डीएम ऑफिस के सामने चिता लगा दी जिस पर एक किसान लेट गया और अपनी लोई में आग लगा ली। मौके पर अफरा तफरी मच गई और पुलिस के साथ धक्का मुक्की हुई। वहीं फायर बिग्रेड की गाड़ी ने किसानों पर पानी की बौछार कर उन्हें काबू किया। घंटे भर तक चले इस ड्रामे के बाद पुलिस ने लाठी फटकार कर किसानों को वहां से खदेड़ा लेकिन कई किसान वहीं डटे रहे। मौके पर भारी पुलिसबल तैनात है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/