{"_id":"5df939638ebc3e87f62f603d","slug":"heater-gyser-and-blower-sell-increase-meerut-news-mrt45929265","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार गिरते ही बढ़ी हीटर, गीजर, ब्लोअर की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार गिरते ही बढ़ी हीटर, गीजर, ब्लोअर की बिक्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारा गिरते ही बढ़ी हीटर, ब्लोअर, गीजर की बिक्री
मेरठ। पारा गिरने के साथ ही बाजार में हीटर, ब्लोअर और गीजर की बिक्री बढ़ गई। बीते दो दिनों में शहर में 500 से अधिक हीटर, गीजर और ब्लोअर की बिक्री हुई। बाथरूम गीजर के अलावा इस बार किचन गीजर की भी काफी मांग है। रसोई में भी काम करने के लिए लोग गैस गीजर तो कुछ लोग इलेक्ट्रानिक गीजर लगवा रहे हैं।
ठंड बढ़ते ही बाजार में गीजर, हीटर की बिक्री में तेजी आने लगी। शहर में आबूलेन, बेगमपुल, पीएल शर्मा रोड, सदर, सेंट्रल मार्केट, गढ़ रोड व बांबे बाजार से लेकर दूसरे बाजारों में लोग हीटर खरीदने पहुंचने। घर, ऑफिस, दुकान के लिए लोगों ने ब्लोअर और हीटर लिए। बॉथरूम और किचन में गर्म पानी के लिए गीजर की बिक्री भी खूब हुई।
इलेक्ट्रानिक से अधिक गैस गीजर की मांग
गीजर चाहे बाथरूम के लिए हो या किचन के लिए लोगों की पहली पसंद गैस गीजर है। अब शहर का आधिकांश हिस्सा पीएनजी से कवर हो चुका है, ऐसे में गैस गीजर लगाना लोगों के लिए और भी आसान हो गया है। घर में रखे रसोई के पुराने गैस सिलिंडर का प्रयोग लोग आसानी से गीजर में कर सकते हैं। इसलिए गैस गीजर की अधिक मांग है। इनकी कीमत भी कम है और ये बिजली के गीजर से सुरक्षित हैं। इनमें करंट लगने या शॉर्ट लगने का डर नहीं रहता। बच्चों के लिए भी सुरक्षित रहते हैं। इनकी कीमत 2500 रुपए से प्रारंभ है। गीजर में अब ऑटोकट का फीचर भी आ रहा है। वहीं इलेक्ट्रानिक गीजर में जल्दी पानी गर्म करने व अधिक पानी स्टोर करने की क्षमता वाले गीजर भी हैं। जिसमें 20 लीटर से अधिक पानी एक साथ स्टोर कर सकते हैं।
विज्ञापन
400 रुपए से 4 हजार के हीटर, ब्लोअर
कमरे के तापमान को गर्म करने के लिए बाजार में 400 रुपए से लेकर 4 हजार की कीमत के हीटर व ब्लोअर हैं। ड्राई ब्लोअर के साथ ही स्टीम ब्लोअर भी मार्केट में हैं। बड़े आकार के ब्लोअर से कमरे व हॉल को गर्म कर सकते हैं। साथ ही इसमें तापमान को नियंत्रित करने का भी फीचर है। कम बिजली खपत वाले हीटर, ब्लोअर भी बाजार में हैं। आकर्षक रंगों व डिजायन में ब्लोअर, हीटर बाजार में हैं।
गीजर का प्रयोग करते समय बरतें सावधानी
. बाथरूम बंद करके कभी भी गीजर न चलाएं, नहाने से पहले बाल्टी में गीजर से पानी निकाल लें। बंद बाथरूम में गीजर चलाने से गीजर से कार्बन डाई ऑक्साइड गैस का उत्सर्जन होता है इससे मौत भी हो सकती है।
. गीले हाथों से कभी भी गीजर न चलाएं, करंट लग सकता है।
. गीजर का आउटपुट हमेशा खुली जगह पर रखें तो अच्छा है।
. गैस गीजर चला रहे हैं तो प्रयोग के बाद गैस सिलिंडर बंद कर दें।
. बिजली का गीजर है तो एक बार पानी स्टोर करने के बाद स्विच ऑफ रखें।
. गीजर या बिजली का तार कटा, फटा है तो उसे तत्काल बदलवाएं, इससे करंट लग सकता है।
हीटर, ब्लोअर के प्रयोग में बरतें सावधानी
. हीटर या ब्लोअर का तार या स्विच कटा, टूटा है तो उसे तत्काल ठीक कराएं, इससे दुर्घटना हो सकती है।
. बंद कमरे में लगातार घंटों तक हीटर, ब्लोअर न चलाएं। हीटर से निकलने वाली सीओटू के कारण घुटन हो सकती है।
. बच्चों की पहुंच से हीटर, ब्लोअर दूर रखें।
. अधिक वॉट के हीटर या ब्लोअर हैं तो इन्हें लगातार घंटों तक न चलाएं इससे ड्राईनेस, आंखों में जलन हो सकती है।
. हीटर, ब्लोअर के आगे पानी से भरा एक बड़ा बर्तन या भगोना रख दें ताकि कमरे में ड्राईनेस न हो।
. कभी भी हीटर, ब्लोअर चलाकर न सोएं, सोने से पहले इन्हें ऑफ कर दें।
400 रुपए से 4 हजार के हीटर
400 रुपए से 4 हजार कीमत वाले हीटर और ब्लोअर हैं। कंपनी के अनुसार अलग- अलग मॉडल के रेट हैं। बड़ी कंपनियों के हीटर, गीजर और ब्लोअर की कीमतें अधिक हैं, स्थानीय कंपनियों के उपकरण की क ीमत कम हैं। मुकुल सिंघल, मुकेश इलेक्ट्रिकल्स
30 से 40 प्रतिशत की छूट
गीजर की कीमत पर 30 से 40 प्रतिशत छूट है। विशेषकर इस मौसम के लिए यह छूट ऑफर दिया है। बॉथरूम गीजर के अलावा किचन गीजर भी हैं जिन पर छूट है। - बंटी मनोचा, मनोचा सेल्स