फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Heat wave continues in western UP, hot winds scorched, Weather changes expected in next days

हाल-बेहाल : पश्चिमी यूपी में गर्मी का कहर जारी, गर्म हवाओं ने झुलसाया, पढ़ें- इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Tue, 06 Jul 2021 05:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 06 Jul 2021 05:42 PM IST
सार

इस बार मानसून वक्त से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दस्तक दे देगा ऐसा मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान था लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के कारण मानसून एक्सप्रेस इस बार लेट हो गई है।

विज्ञापन
Heat wave continues in western UP, hot winds scorched, Weather changes expected in next days
दिन भर गुलजार रहने वाले आबूलेन पर दोपहर के समय गर्मी के कारण पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी यूपी में गर्मी के कारण लोग परेशान हैं। गर्म हवाओं से मौसम में तपिश का अहसास हो रहा है। लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। मानसून एक्सप्रेस लेट होने के कारण अभी भीषण गर्मी झेलनी होगी। अगले दो दिनों में तापमान 40 के पार पहुंचने की उम्मीद है। शुरू में तेजी से चला मानसून पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आते-आते धीमी रफ्तार पर पहुंच गया। 8 जुलाई से मौसम के बदलने के आसार हैं  और 10 तक मानसून आ सकता है।

विज्ञापन


 इस बार मानसून वक्त से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दस्तक दे देगा ऐसा मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान था लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के कारण मानसून एक्सप्रेस इस बार लेट हो गई है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो अगले दो दिनों में पारा 40 पार पहुंचने की उम्मीद है, जिस कारण मेरठ के लोगों को अभी ओर भीषण गर्मी झेलनी होगी। 
विज्ञापन


सुबह से ही चिलचिलाती धूप निकलने से लोगों का दिन भर बुरा हाल रहता है। रात का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। जिस कारण रात में भी लोगों को गर्मी सता रही है। लगातार बढ़ती उमस व चुभन वाली गर्मी से दिन व रात में लोगों को चैन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अभी 10 जुलाई तक मानसून आने की संभावना बन रही है। 8 से मौसम के बदलने के आसार बन रहे है। मौसम में भी बदलाव का दौर बना रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed