फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Heat attacks the lungs, causing trouble in breathing

Meerut News: फेफड़ों पर गर्मी का वार, सांस लेने में हो रही परेशानी

Fri, 24 May 2024 04:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 24 May 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Heat attacks the lungs, causing trouble in breathing
बागपत। गर्मी में अधिक देर तक रहने से फेफड़े प्रभावित हो सकते हैं। संक्रमण होने से सांस लेने भी परेशानी हो सकती है। चिकित्सक का कहना है कि गर्मी में फेफड़ों में सूजन होने से अस्थमा का खतरा बढ़ जाता है। चिकित्सक लोगों को गर्मी से बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

तेज गर्मी में सांस के सहारे गर्म हवा अंदर जाती है तो वह फेफड़ों की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती है। पहले से ही फेफड़ों की कमजोरी से पीड़ित लोगों को गर्मियों में सूजन बढ़ने के साथ अस्थमा का खतरा अधिक बढ़ सकता है। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी में अधिक पसीना आने के कारण नासिका मार्ग और फेफड़े सूखने का खतरा रहता है। जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगती है।
विज्ञापन

सबसे अधिक परेशानी अस्थमा के मरीजों को होती है। चिकित्सक लोगों को गर्मी से बचाव के लिए तेज धूप में घर से बाहर न निकलने और सिर को ढककर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दे रहे हैं। इसके अलावा गर्मी में खाली पेट न रहने और पानी साथ रखने की भी सलाह दे रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत का कहना है कि तेज गर्मी ओर गर्म हवा फेफड़ों को प्रभावित करती है, जिससे सांस लेने में परेशानी होती है। गर्मी में पहले से बीमार चल रहे लोगों को अस्थमा के अटैक का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम 40 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहा तापमान
बागपत। तापमान कम होने के बावजूद गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। गर्मी अधिक होने के कारण लोगों का बुरा हाल हो रहा है। जिले का बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed