फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   health

सावन: बीमारियों से बचना है तो खानपान का रखें ध्यान

Tue, 09 Jul 2024 05:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 05:42 PM IST
विज्ञापन
health
सावन: बीमारियों से बचना है तो खानपान का रखें ध्यान
विज्ञापन


- दही, नॉनवेज, तली भुनी चीजें का करें परहेज

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
सावन का महीना शुरू हो चुका है। इस मौसम में बारिश के कारण कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। सावन के महीने में साफ-सफाई रखने के साथ कुछ चीजों का खाने में परहेज करना चाहिए। इस मौसम में वायरल बीमारियां अपनी चपेट में आसानी से ले लेती हैं। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेद के अनुसार कई चीजों को खाने से बचना चाहिए।

आयुर्वेदाचार्य डॉ ब्रजभूषण ने बताया कि आयुर्वेद की प्रणाली के अनुसार इस मौसम में वात बढ़ता है और इसी महीने में पित्त जमा होने लगते हैं। इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होती हैं। ऐसे में इस समय शरीर को फिट रखने के लिए वात को बढ़ाने वाले सभी खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए। वात बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों को नहीं खाने से शरीर स्वस्थ रहेगा और बीमारियां भी नहीं लगेंगी।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ भगत सिंह ने बताया कि हिंदू धर्म में सावन का विशेष महत्व होता है। कई लोग इस सीजन में सेंधा नमक का सेवन करते हैं। वहीं, कुछ लोग सिर्फ फलाहार करते हैं। सावन के मौसम में कुछ चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सावन में क्या खाएं


पेय पदार्थ
सावन के व्रत में आप कई तरह के पेय पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। इनमें नींबू पानी, स्मूदी, नारियल पानी इत्यादि को शामिल किया जा सकता है।


सूखे मेवे
सावन में आप सूखे मेवे ( ड्राई फ्रूट्स) का सेवन कर सकते हैं। यह आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकते हैं। साथ ही शारीरिक कमजोरी दूर करने में असरदार होते हैं।


सब्जियां
सावन में आप कई तरह की सब्जियां जैसे- लौकी, कद्दू इत्यादि का सेवन कर सकते हैं। यह शुद्ध और सात्विक आहार माना जाता है। तुरई और साबुज अनाज को डाइट में शामिल करें।


सावन में क्या न खाएं

सुबह उठकर चाय न पिएं, सुबह खाली पेट चाय पीने से पूरे दिन गैस बनी रहती है। इसके बजाय पूरे दिन कुछ न कुछ हल्का आहार लेते रहें।

अपने पेट को लंबे समय तक खाली न रखें। इससे इम्यून पावर वीक होती है, जिससे गंभीर समस्याएं होने का खतरा रहता है।

अधिक तला-भुना न खाएं। इससे गैस, अपच और कब्ज की परेशानी हो सकती है।

दही
दही खाने की भी बचना चाहिए, क्योंकि इस मौसम में दही जमाते समय गुड बैक्टीरिया के साथ बैड बैक्टीरिया भी उत्पन्न हो जाते हैं। इसकी वजह से इसके सेवन से पेट संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं। इस मौसम में दही जल्दी खट्टी भी हो जाती है।


दुग्ध
इस मौसम में खाना पचने की प्रक्रिया काफी धीमी हो जाती है। ऐसे में ज्यादा मात्रा में दूध पीने से बचना चाहिए। दूध शरीर में पित्त को बढ़ाता है।

नॉनवेज खाने से बचें
नॉनवेज खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इस मौसम में कीटाणुओं का प्रजनन तेज हो जाता है। ऐसे में नॉनवेज खाने से शरीर में कई तरह की बीमारियां लगने का खतरा बढ़ जाता है। ये काफी गरिष्ठ भोजन होते हैं । इनको पचाने में समय लगता है, जिस कारण पेट में गैस और अपच की समस्या भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed