फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   health

Meerut News: अमर उजाला के रक्तदान शिविर 14 को

Sun, 09 Jun 2024 05:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:34 PM IST
विज्ञापन
health
अमर उजाला के रक्तदान शिविर 14 को
विज्ञापन


आइए कीजिये रक्तदान...बचाइए लोगों की जान

- विश्व रक्तदाता दिवस पर शुक्रवार को लगाए जाएंगे शिविर

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। रक्तदान कर आप किसी जरूरतमंद की जान बचा सकते हैं। इसका महत्व हमें तब समझ आता है, जब कोई हमारा जिंदगी और मौत के बीच जूझता है और उसे खून की जरूरत होती है। लोगों की जरूरत पूरी करने और जागरूकता के लिए अमर उजाला फाउंडेशन 14 जून को चार स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन करेगा।
सरकारी अस्पतालों में काफी मरीज ऐसे रह जाते हैं जिन्हें खून के लिए भटकना पड़ता है। ऐसे में आपका रक्तदान उनकी जान बचाने के काम आता है।
शिविर एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज, पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय, जसवंत राय अस्पताल और कोटपाल नर्सिंग होम मोदीपुरम में सुबह 9 बजे से लगाए जाएंगे और शाम चार बजे तक चलेंगे।
विज्ञापन

स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। जिनके जरिए वह जरूरत पड़ने पर बाद में रक्त भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये बन सकते हैं रक्तदाता
-उम्र 18 से 60 साल के बीच हो
-हीमोग्लोबिन 12 ग्राम/ डेसीलीटर होना चाहिए
-पल्स 50 से 100 प्रति मिनट हो
-शरीर का वजन 45 किलोग्राम से कम न हो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed