फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   health

Meerut News: विश्व थायराइड दिवस आज

Fri, 24 May 2024 02:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 02:28 PM IST
विज्ञापन
health
विश्व थायराइड दिवस आज
विज्ञापन


कम खाने के बाद भी वजन बढ़ रहा तो हो जाएं सावधान

थायराइड के मरीजों को अपनी दिनचर्या और खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। अगर कम उम्र में ही हमेशा थकान रहे, कम खाने के बाद भी वजन तेजी से बढ़ रहा है। कम उम्र में ही बुढ़ापे के निशान दिखने लगें तो समझ लीजिए कुछ ठीक नहीं है। बाल गिरने लगना, स्किन ड्राई, हमेशा चिड़चिड़े रहना जैसे संकेत दिख रहें तो समझ लें कि आप साइलेंट किलर थायराइड के शिकार हो गए हैं। थायराइड के मरीजों को अपनी लाइफस्टाइल और खानपान का विशेष ध्यान रखना होता है। दरअसल खराब दिनचर्या और गलत खानपान इसका बड़ा कारण है।
लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से
विश्व थायराइड दिवस हर साल 25 मई को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य थायराइड के महत्व और रोग की रोकथाम व उपचार के बारे में जागरूक करना है।
विज्ञापन

पुरुषों के मुकाबले महिलाएं थाइराइड की समस्या का सामना ज्यादा करती हैं। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में हर माह थायराइड के एक हज़ार से ज़्यादा मरीज़ पहुंचते हैं। देश में हर 10वां इंसान थायराइड की बीमारी से जूझ रहा है। इसकी स्थापना यूरोपियन थायराइड एसोसिएशन और अमेरिकन थायराइड एसोसिएशन ने 25 मई 2008 को की थी। 35 साल की उम्र से थाइरायड की जांच करानी शुरू कर देनी चाहिए और हर 5 साल बाद इसकी जांच नियमित तौर पर करानी चाहिए। ताकि इस गंभीर बीमारी से बच सकें। यह बात महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
थायराइड के लक्षण-
हाइपरथायराइडिज्म-
-वजन कम होना
-घबराहट
-थकान
-सांस फूलना
-कम नींद आना
-अधिक प्यास लगना

हाइपोथायराइडिज्म-
-वजन बढ़ना
-थकान
-अवसाद
-मानसिक तनाव
-बालों का झड़ना
-त्वचा का रूखा और पतला होना
----
यह है थायराइड
थायराइड तितली के आकार का एक ग्लैंड होता है। ये सांस की नली के ऊपर होता है। थायराइड ग्लैंड थ्योरिकसिन नाम का हार्मोन बनाती है। ये हार्मोन शरीर के मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाता है और बॉडी में सेल्स को कंट्रोल करता है। दो प्रकार होते हैं। थायराइड हार्मोन में कमी से हाइपोथायरायडिज्म (अचानक वजन बढ़ना) होता है और थायराइड हार्मोन के बढ़ने से हाइपरथायरायडिज्म होता है। आहार में उचित आयोडीन स्तर बनाए रखने और कच्ची गोइट्रोजेनिक सब्जियों के उपयोग को सीमित करने से थायराइड रोगों से बचने में मदद मिलती है।
-------
खानपान का रखें ध्यान
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ तनुराज सिरोही ने बताया कि थायराइड के मरीज़ों को ग्लूटेन के सेवन को कम करना चाहिए। ग्लूटेन वाली चीजों का अधिक सेवन करने से छोटी आंत में जलन पैदा कर सकता है और थायराइड हार्मोन की दवा ले रहें है तो उसका असर कम कर देती है। इसलिए अपनी डाइट में चावल, पास्ता, ब्रेड आदि कम ही शामिल करें। कैफीन युक्त चीजों का सेवन भी कम से कम करना चाहिए। क्योंकि ये थायराइड ग्रंथि और थायराइड के स्तर दोनों पर बुरा प्रभाव डालता है।

----
फैटी फूड्स के सेवन से भी बचें
वरिष्ठ फिजिशयन डॉ संदीप जैन ने बताया कि अधिक फैटी फूड्स का सेवन करने से लोगों में थायराइड हार्मोन के उत्पादन को कम कर सकता है। इसलिए ऐसे लोग अपनी डाइट में मक्खन, मेयोनीज़, मीट जैसे वसायुक्त फू़ड्स को कम शामिल करें। वैसे, अधिक मात्रा में फाइबर का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन थायराइड के मरीजों को इसका सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। यह थायराइड के उपचार को कठिन बना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed