{"_id":"635aed2adc3370585553be29","slug":"health-department-doctors-adopted-134-patients-of-tb-meerut-news-mrt611170216","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी के 134 मरीजों को स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने लिया गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी के 134 मरीजों को स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने लिया गोद
विज्ञापन

मेरठ। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने टीबी के 134 मरीजों को गोद लिया है। पुष्टाहार के साथ नियमित रूप से दवा खाने के लिये प्रेरित करने की जिम्मेदारी ली है। चिकित्सकों का कहना है इससे जनता में टीबी मरीजों को गोद लेने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डॉ. गुलशन राय ने बताया कि गोद लेने वालों में सीएमओ कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक शामिल हैं। टीबी कोई लाइलाज बीमारी नहीं है। सही समय पर उपचार कराने, नियमित दवा और पौष्टिक पोषाहार का सेवन करने से टीबी से छुटकारा आसानी से मिल सकता है। इससे वह अपने परिवार के अन्य लोगों को भी इस बीमारी से बचा सकते हैं। उन्होंने क्षय रोगियों से आह्वान किया कि सार्वजनिक स्थानों पर जाते समय मास्क का प्रयोग अवश्य करें। इससे टीबी संक्रमण के फैलाव को रोकने में मदद मिलेगी।