फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Health checkup at city station for 50 rupees

सिटी स्टेशन पर शुरू हुई 50 रुपये में स्वास्थ्य जांच

Tue, 25 Feb 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Health checkup at city station for 50 rupees
सिटी स्टेशन पर 50 रुपये में स्वास्थ्य की जांच
विज्ञापन

मेरठ। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत केंद्र सरकार यात्रियों को भी फिट रखना चाहती है। इसी क्रम में सिटी स्टेशन पर स्वास्थ्य जांच मशीन को शुरू कर दिया गया है। इसमें मात्र 50 रुपये देकर आप अपने शरीर की जांच करा सकते हैं। इसकी रिपोर्ट भी आपको तुरंत मिल जाएगी। रेलवे ने सभी स्टेशनों पर इस सुविधा के लिए पल्स एक्टिव स्टेशन से मशीन को लगाया गया है। इस मशीन की मदद से ब्लड प्रेशर, डायबिटिज, प्रोटीन मॉस आदि की जांच की जा रही है।

सिटी स्टेशन परिसर के मुख्य द्वार पर लगाई गई मशीन का उपयोग यात्री ले रहे हैं। सोमवार को भी मशीन पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। हालांकि, मशीन पर जांच के लिए तीन श्रेणी बनाई गई हैं। जिसमें 50 रुपये में 14, 80 रुपये में 15 और 100 रुपये में 18 जांच की जाएंगी। इसके लिए आप खुद बता सकते हैं। रिपोर्ट भी मिनटों में प्राप्त हो रही है। इस मशीन को सुबह दस बजे से रात 9 बजे तक कार्य के लिए खोला जाएगा। कंपनी ने इस कार्य के लिए अपने एक कर्मचारी की नियुक्ति कर दी है। जो यात्रियों को आसानी से जांच करवा रहा है। इसमें वजन, बीएमआई, फैट, प्रोटीन मॉस, बॉडी मिनरल, बोंस मिनरल, कुल बॉडी वाटर, ईसीडब्लू, बीएमआर, फैट मास, प्रोटीन मास, बॉडी मिनरल मॉस, बोन मिनरल मास सहित अन्य जांच शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed