{"_id":"5f51524f8ebc3e54a27662ab","slug":"hdfc-bank-s-three-branches-will-remain-closed-today-meerut-news-mrt4995295107","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: सैनिटाइजेशन के लिए आज बंद रहेंगी एचडीएफसी की तीन शाखाएं, नगर निगम कार्यालय भी रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: सैनिटाइजेशन के लिए आज बंद रहेंगी एचडीएफसी की तीन शाखाएं, नगर निगम कार्यालय भी रहेगा बंद
Fri, 04 Sep 2020 02:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 02:32 AM IST
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में सोशल मीडिया पर एचडीएफसी बैंक में 20 कोरोना संक्रमित मिलने की गुरुवार को अफवाह फैल गई। एचडीएफसी के क्लस्टर हेड संजीव त्यागी ने बताया कि तीन शाखाओं में एक-एक कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
इनमें वेस्टर्न कचहरी रोड, गढ़ रोड और दिल्ली रोड शाखा है। सैनिटाइजेशन के लिए इन शाखाओं को 48 घंटे के लिए बंद रखा गया था। शुक्रवार को शाखा खुलनी थीं। लेकिन अब सुरक्षा और सतर्कता की दृष्टि से अब शनिवार को शाखाएं खोली जाएगी। ग्राहकों को किसी प्रकार से असुविधा नहीं होने दी जाएगी। वहीं, आज नगर निगम कार्यालय भी बंद रहेगा।
विज्ञापन
आज जारी होगा कार्यालयों में कर्मचारियों का रोस्टर
कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने सरकारी कार्यालयों में समूह ग और घ के 50 प्रतिशत कर्मचारियों को ही बुलाने के आदेश दिए हैं। इसके तहत शुक्रवार को सभी सरकारी कार्यालयों में रोस्टर बनाए जाएंगे। एमडीए उपाध्यक्ष राजेश पांडेय ने बताया कि आज रोस्टर जारी कर कर्मचारियों को सूचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं विकास भवन में भी जिला विकास अधिकारी दिग्विजय नाथ तिवारी ने कहा कि कर्मचारियों का रोस्टर मुख्य सचिव के आदेशानुसार जारी कर दिया जाएगा। समूह क और ख के सभी अधिकारी कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। वहीं हर कार्यालय में आने वाले कर्मचारियों की थर्मल स्कैनिंग जरूरी कर दी गई है।
आदेश में ये भी कहा गया है कि अगर किसी कार्यालय में कोरोना संक्रमण के मामले पाए जाते हैं तो उस कार्यालय का सैनिटाइजेशन 24 घंटे के अंदर कराया जाए। जिससे कार्यालय लंबे समय तक बंद न रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/