फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hastinapur: husband killed wife by bo staff

मेरठ : पत्नी के सिर पर डंडा मारकर ली जान, ये है हत्या की ववजह, आरोपी पति हिरासत में

Wed, 20 Apr 2022 08:07 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 20 Apr 2022 08:07 PM IST
सार

एक व्यक्ति ने पत्नी के सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी। थाना प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि पति को हिरासत में लिया गया है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Hastinapur: husband killed wife by bo staff
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जनपद में हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव पाली में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी के सिर पर डंडा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर पति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव पाली निवासी मनोज और उसकी पत्नी पूनम के बीच मंगलवार को किसी बात पर बहस हो गई। इसी बीच मनोज ने पास ही रखे डंडे से पूनम (38) के सिर पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों की मदद से वह पत्नी को सीएचसी लेकर गया। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: बड़ी कार्रवाई से पहले मुठभेड़ में ढेर हुए इनामी अकबर और सलमान, मेरठ पुलिस ने सीज की थी दो कार
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने भी मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन पति-पत्नी में विवाद होता रहता था। महिला की मौत के बाद से दोनों बच्चे प्रीत और अक्षय का रो-रोकर बुरा है। दोनों मां को याद कर बार-बार रो रहे थे। 

थाना प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि पति को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। महिला के पहले पति सुधीर की मौत हो चुकी थी। उसके बाद से वह देवर मनोज के साथ रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed