फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hastinapur: Controversy between two parties over making Maharaj's tomb

हस्तिनापुर: महाराज की समाधि बनाने को लेकर संतों के दो पक्ष आपस में भिड़े, भारी पुलिस बल मौके पर

Wed, 30 Oct 2019 04:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 30 Oct 2019 04:56 PM IST
विज्ञापन
Hastinapur: Controversy between two parties over making Maharaj's tomb
महाराज नंदू गिरी का पार्थिव शरीर मैदान में रख दिया - फोटो : अमर उजाला

हस्तिनापुर में बुधवार को महाराज की समाधि बनाने को लेकर संतों के दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। वहीं दूसरे पक्ष ने महाराज नंदू गिरी का पार्थिव शरीर मैदान में ही रख दिया। मृतक पक्ष के साधु समाधि बनाने पर अड़े हुए हैं। वहीं हंगामे और विवाद की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की जानकारी ली। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अकबरपुर थानाक्षेत्र के इच्छाबाद में स्थित प्राचीन माभद्रकाली मंदिर में लगभग एक साल से भी ज्यादा समय से भद्रकाली मंदिर की गद्दी को लेकर रमन गिरी महाराज व रामा पूरी महाराज पक्षों में विवाद चल रहा था।

विज्ञापन

बुधवार को गिरी पक्ष के महाराज नंदू गिरी ने अपना शरीर त्याग किया तो उनके अनुयायी पक्ष के संत मंदिर परिसर में समाधि के लिए पहुंच गए। इस दौरान वहां मौजूद रामा पूरी पक्ष ने इसका विरोध कर दिया। लेकिन दूसरा पक्ष मंदिर परिसर में ही समाधि बनाने पर अड़े हुए हैं। 

बताया गया कि मंदिर की कमेटी पहले ही उपजिलाधिकारी ने भंग कर दी थी और इसका रिलीवर खंड विकास अधिकारी को बनाया गया था।

वहीं आज दोनों पक्षों के संतों में हुए हंगामे और विवाद की सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मंदिर परिसर में पहुंच गई। वहीं गिरी पक्ष के संतों ने महाराज नंदू गिरी का पार्थिव शरीर अभी भी मैदान में रखा हुआ है। पुलिस मामले का कोई हल नहीं निकला सकी है। आला अधिकारियों के निर्देश का इंतजार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed