फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Haryana Man died due to sank into the river in kairana

यूपी: यमुना में नहाते समय हरियाणा के युवक की डूबने से मौत 

Mon, 03 Jun 2019 06:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 03 Jun 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
Haryana Man died due to sank into the river in kairana

यूपी के शामली में सोमवती अमावस्या पर अपने परिवार के साथ यमुना में स्नान करने आए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। कैराना पुलिस ने हरियाणा के पानीपत अस्पताल में पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


सोमवार को सोमवती अमावस्या पर हरियाणा के जिला पानीपत के थाना बापौली निवासी ईश्वर सिंह (52) अपने परिवार के साथ यमुना में स्नान करने आए थे। ईश्वर सिंह हरियाणा में विद्युत निगम में कर्मचारी थे। सुबह करीब सात बजे यमुना में नहाते समय अचानक पैर फिसलने से वे डूब गए। 
विज्ञापन


परिजनों के शोर मचाने पर गोताखोर राजेंद्र ने यमुना में छलांग लगा दी। आधा घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने उनको बेहोशी की हालत में यमुना से बाहर निकाला। इसके बाद परिजन आनन उन्हें पानीपत के अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना नदी का क्षेत्र यूपी के थाना कैराना के अंतर्गत आने के कारण कैराना कोतवाली में तैनात एसआई रमेश चंद शर्मा पुलिस टीम के साथ पानीपत अस्पताल पहुंचे और शव का पंचनामा भरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed