फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Harassment on pretext of marriage abortion done when she became pregnant in Meerut

Meerut: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, फोटो वायरल होने पर सदमे में मां की मौत

Sun, 16 Jun 2024 02:50 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 16 Jun 2024 02:50 PM IST
सार

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का शिकार बनाया गया और जबरन गर्भपात कराया। पीड़िता के फोटो वायरल कर दिए गए। इससे पीड़िता की मां की सदमे से मौत हो गई।

विज्ञापन
Harassment on pretext of marriage abortion done when she became pregnant in Meerut
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का शिकार बनाया गया और जबरन गर्भपात कराया। पीड़िता के फोटो वायरल कर दिए गए। इससे पीड़िता की मां की सदमे से मौत हो गई। पीड़िता ने शनिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचकर मामले की शिकायत की है।

विज्ञापन

 

भावनपुर क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बताया कि उसके ताऊ के बेटे की शादी हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में हुई है। युवती का कहना है कि वहीं के रहने वाले एक युवक ने सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती कर ली। इसके बाद अक्सर आरोपी पीड़िता के घर आने-जाने लगा। युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया और उसके अश्लील फोटो खींच लिए। फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी अक्सर युवती से दुष्कर्म करता रहा। इस बीच गर्भवती होने पर आरोपी ने युवती का गर्भपात भी कराया। 

विज्ञापन

 

आरोपी की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने युवक से मिलना छोड़ दिया। जिस पर युवक ने उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। अश्लील फोटो देखकर सदमे में आई युवती की मां की मौत हो गई। पीड़िता का कहना है कि अब भी आरोपी उसे लगातार परेशान कर रहा है। उधर, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने इस मामले में सीओ सदर देहात को जांच और कार्रवाई के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed