फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   harassing female constable

महिला कांस्टेबल को परेशान कर रहा

Fri, 22 Jul 2022 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
harassing female constable
महिला कांस्टेबल को परेशान कर रहा
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल, एसएसपी से शिकायत
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। देहली गेट थाने में हेड कांस्टेबल नीरज कुमार के खिलाफ बृहस्पतिवार को महिला सिपाही ने एसएसपी को शिकायत पत्र दिया है। आरोप है कि नीरज उसका पीछा करता है। ड्यूटी चेकिंग की बात कहकर धमकाता भी है। महिला सिपाही ने दूसरे थाने में पोस्टिंग करने की मांग की है। एसएसपी ने सीओ कोतवाली से रिपोर्ट मांगी है।

महिला सिपाही ने आरोप लगाया कि हेड कांस्टेबल नीरज खरीदारी करने से लेकर कोटला बाजार तक पीछा करते हैं, जिससे वह मानसिक तनाव में आ गई है। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि दोनों के बयान दर्ज किए गए हैं। हेड कांस्टेबल की उम्र 57 साल है। ऐसे में लग नहीं रहा है कि पीछा करने के पीछे उसकी गलत मंशा है। इसके बावजूद जांच चल रही है। अब तक की जांच के बाद महिला सिपाही का थाने से दूसरे स्थान पर स्थानांतरण करने की संस्तुति की गई है। क्योंकि महिला सिपाही ने इस थाने में रहने से इन्कार कर दिया है। हेड कांस्टेबल नीरज का कहना है कि इंस्पेक्टर के आदेश पर ड्यूटी चेक कर रहा था। महिला कांस्टेबल ड्यूटी से बचती है। जिसकी कई बार थाने में रपट तक लिखी गई है। महिला सिपाही ने हेड कांस्टेबल पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed