{"_id":"5dc9b3f48ebc3e5afa2fc26b","slug":"hapur-road-to-be-connected-with-delhi-meerut-expressway-meerut-news-mrt4531164173","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ रोड को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाए : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ रोड को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाए : सांसद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की पांचवें चरण की कार्ययोजना में प्रस्तावित हापुड़ रोड को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए एक बार फिर सांसद ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने पत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के गांव जैनउद्दीनपुर से हापुड़ रोड के गांव जाहिदपुर को जोड़ने वाले इंटरकनेक्टर का निर्माण कराने के लिए कहा है। इसके लिए उन्होंने जल्द टेंडर जारी करने का निवेदन किया है। उन्होंने पत्र में जिक्र किया है कि इसके लिए उन्होंने 25 नवंबर 2018 को भी पत्र भेजा था। सांसद ने पत्र में मेरठ दक्षिण विधानसभा की 15 लाख आबादी का जिक्र करते हुए इस चरण को महत्वपूर्ण माना है। इसके जुड़ जाने के बाद मवाना, हस्तिनापुर, बिजनौर जिले की दिल्ली जाने वाली आबादी को लाभ होगा। उन्होंने लिखा है कि इस इंटरकनेक्टर के बिना डीएमई के निर्माण का उद्देश्य आंशिक रुप से पूर्ण होगा।
गढ़ रोड की खस्ता हालत से किया अवगत
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने गढ़ रोड की खस्ता हालत से भी एनएचएआई को अवगत कराया है। उन्होंने लिखा है कि बारिश के कारण मेरठ शहर में हापुड़ अड्डे चौराहे से गढ़मुक्तेश्वर तक मार्ग जगह-जगह टूट गया है। वहीं, इस सड़क से गढ़मुक्तेश्वर गंगा स्नान मेले में जाने वाले लोग भी खासा प्रभावित हुए। इस समस्या के लिए 19 अक्तूबर 2019 को अवगत कराया गया था। उन्होंने इस मार्ग की जल्द मरम्मत कराने के लिए कहा है।