फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: hapur road join to garh road in outer road project

आउटर रिंग रोड : हापुड़ रोड से गढ़ रोड को जोड़ने की तैयारी शुरू, पढ़िए पूरा अपडेट

Tue, 01 Jun 2021 06:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 01 Jun 2021 06:13 PM IST
सार

हापुड़ रोड से गढ़ रोड को जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं कई गांवों में मुआवजे का वितरण भी शुरू हो गया है। पढ़िए पूरा अपडेट।

विज्ञापन
Meerut News: hapur road join to garh road in outer road project
आउटर रिंग रोड और इनर रिंग रोड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के चारों ओर इनर रिंग रोड, आउटर रिंग रोड, हाईवे और एक्सप्रेसवे की सुविधाएं सच साबित होते दिखने लगी हैं। हाईवे और एक्सप्रेसवे के बाद अब आउटर रिंग रोड की कवायद शुरू हो गई है। 31 किमी के आउटर रिंग रोड के छह किमी के हिस्से के लिए हापुड़ रोड से गढ़ रोड को जोड़ने के लिए पांच गांवों मुरलीपुर, जिठौली, जलालपुर, हाजीपुर और शाकरपुर के नाम तय हो गए हैं। इस चरण का निर्माण छह महीने में शुरू होना है।

विज्ञापन


एनएचएआई मुरादाबाद ने जिला प्रशासन से यहां जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा है। कई गांवों में मुआवजे का वितरण भी शुरू हो गया है। आउट रिंग रोड गढ़ रोड स्थित ग्राम सिसौली (किलोमीटर 32 से) इसी स्थान पर मेरठ से गढ़ फोरलेन हाईवे 709-ए मिलेगा। 
विज्ञापन


हाल ही में एनएचएआई ने मवाना रोड के सलारपुर गांव से रुड़की रोड को 13 किमी जोड़ने के लिए अधिसूचना जारी की थी। दूसरा नोटिफिकेशन होने के बाद इस चरण में आने वाली जमीन फाइनल की जाएगी। इसका निर्माण एनएचएआई मेरठ कर रहा है। अगले चरण में अब ये छह किमी की रिंग रोड ट्रैफिक के दबाव को कम कर देगी। बुलंदशहर, हापुड़ से आने वाला यातायात सीधा गढ़ रोड को चला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हापुड़ रोड से गढ़ रोड को जोड़ेंगे दो मार्ग
एक तरफ आउटर रिंग रोड के इस छह किमी के हिस्से को एनएचएआई मुरादाबाद बनाएगा। वहीं, इनर रिंग रोड के हिस्से में शामिल चार किमी का हिस्सा आवास विकास और एमडीए तैयार कर रहा है। आवास विकास ने कोरोना कर्फ्यू से पहले जागृति विहार एक्सटेंशन में रिंग रोड लगभग पूरा कर लिया है। कुछ किसानों से सहमति बन जाने के बाद ये मार्ग भी हापुड़ रोड से गढ़ रोड़ को जोड़ देगा। इनर रिंग रोड लोहिया नगर मंडी से शुरू होकर गढ़ रोड पर काली नदी से पहले निकलेगा।

ऐसे समझिए 31 किमी का आउटर रिंग रोड
पहला चरण: मवाना रोड से रुड़की रोड (13 किमी)
जिम्मेदारी: एनएचएआई, मेरठ
मौजूदा स्थिति: अधिसूचना जारी, दिसंबर-जनवरी में कार्य शुरू

दूसरा चरण: हापुड़ रोड से गढ़ रोड (छह किमी)
जिम्मेदारी - एनएचएआई, मुरादाबाद
मौजूदा स्थिति: गांवों के नाम तय, छह महीने में निर्माण कार्य प्रस्तावित

तीसरा चरण: मवाना रोड से किला रोड (12 किमी)
जिम्मेदारी: एनएचएआई, मेरठ
मौजूदा स्थिति: अभी फैसला नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed