फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   hapur news

हापुड़ रेलवे फाटक की फंसी चाबी, घंटेभर लगा जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
hapur news
हापुड़ रेलवे फाटक की फंसी चाबी, घंटेभर लगा जाम
विज्ञापन

मोदीनगर। मोदीनगर-हापुड़ मार्ग स्थित रेलवे फाटक बुधवार सवेरे लगने के बाद चाबी उसमें फंस गई। लगभग घंटेभर की कड़ी मशक्कत के बाद तकनीकी समस्या का समाधान हो पाया। इस दौरान मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। जाम में फंसे लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा।

मेरठ दिल्ली रेलवे मार्ग पर रोजाना सवेरे के समय काफी ट्रेनों का आवागमन होता है। बुधवार को उन्हें पास कराने के लिए मोदीनगर हापुड़ मार्ग स्थित रेलवे के गेटमैन ने फाटक बंद किया। इसके बाद फाटक को खोलने वाली चाबी उसमें फंस गई। ट्रेन गुजर जाने के बाद फाटक नहीं खुलने के कारण दोनों तरफ खड़े वाहन चालक परेशान हो गए। वाहनों की लंबी लाइन राज चौपले तक होती हुई हाइवे पर आ गई। इससे हाइवे भी जाम की चपेट में आ गया। सुबह का समय होने के कारण स्कूल एवं ड्यूटी जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी प्रयास करने के बाद गेट मैन ने मामले की जानकारी स्टेशन अधिकक्ष को दी। सूचना के बाद विभाग के इंजीनियर आरके टंडन ने मौके पर पहुंचकर तकनीकी खराबी को ठीक किया। तब जाकर रेलवे फाटक को खोला गया। फाटक के खुलने से राहगीरों ने राहत की सांस ली। स्टेशन अधिकक्ष ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण फाटक कुछ समय के लिए बंद रहा, मगर ट्रेनों का संचालन नियमित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed