फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hajipur will also connect the proposed Ganga Expressway Outer Ring Road

हाजीपुर से प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेस-वे आउटर रिंग रोड को भी जोड़ेगा

Thu, 10 Sep 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Hajipur will also connect the proposed Ganga Expressway Outer Ring Road
मेरठ। हाजीपुर से प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेस-वे के एलाइनमेंट को लेकर कांशी से खरखौदा तक के ग्रामीणों का विरोध जारी है। हालांकि, हाजीपुर से निकलने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे आउटर रिंग रोड भी क्रास करेगी। जिससे शहरवासियों को इसका लाभ मिलेगा। इसी को देखते हुए यूपीडा की तरफ से भी हाजीपुर से प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेस-वे का एलाइनमेंट रखा गया है।
विज्ञापन

हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 31 किमी लंबी प्रस्तावित आउटर रिंग रोड को बनाए जाने की मंजूरी दी थी। इसकी जिम्मेदारी एनएचएआई को दी गई है। इस रिंग रोड के बन जाने के बाद सीधे वाहन दिल्ली से मुजफ्फरनगर, हापुड रोड, गढ़ रोड, मवाना रोड पर निकल जाएंगे। इसके भारी वाहन भी शहर में न आकर सीधे इन हाईवे से निकल जाएंगे।
विज्ञापन

सिसौली से ही शुरू होनी है आउटर रिंग रोड
जिस क्षेत्र के क्षेत्रवासी गंगा एक्सप्रेस-वे एलाइनमेंट को लेकर मांग कर रहे हैं। वहीं, सिसौली से ही आउटर रिंग रोड को जोड़ा जाएगा। मेरठ से गढ़ तक एनएच-709ए का निर्माण शुरू किया जाना है। इसमें सिसौली से हाइवे एनएच-119 मेरठ-पौड़ी और एनएच-235 मेरठ-बुलंदशहर को जोड़ा जाना है। इसके अलावा मवाना रोड पर सलारपुर और हापुड़ रोड पर शकरपुर पर लिंक रोड जोड़ने की योजना है। इसका पूरा नक्शा भी एनएचएआई ने तैयार किया है। जिसमें साफ तीन ए, बी, सी रूटों को जोड़ने के प्लान दिखाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर क्यों देरी हो रही एलाइनमेंट अपलोड में
एक तरफ यूपीडा ने मात्र तीन दिन में नौ चरणों की डीपीआर वेबसाइट पर अपलोड कर दी थी। लेकिन पिछले दस दिनों से कोई अपडेट वेबसाइट पर नहीं किया गया है। यूपीडा अब हाजीपुर और कांशी से एलाइनमेंट को लेकर फंस गया है। जबकि हाल ही में अन्य चरणों की अपलोड हुई डीपीआर में हाजीपुर को प्रस्तावित पहले चरण का एलाइनमेंट दर्शाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed