फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Haj application will be canceled if Corona report is positive, Pregnant women and children are not allowed to go

हज यात्रा पर जाना है तो पढ़ें ये खबर, गर्भवती महिला और बच्चों को इस बार नहीं इजाजत, ये है वजह

Wed, 06 Jan 2021 01:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 06 Jan 2021 01:25 PM IST
सार

  • कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव तो हज आवेदन होगा रद्द
  • गर्भवती महिला और बच्चों को इस बार हज की इजाजत नहीं

विज्ञापन
Haj application will be canceled if Corona report is positive, Pregnant women and children are not allowed to go
हज सब्सिडी

विस्तार

हज आवेदक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उसका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। हज पर जाने से 72 घंटे के अंदर कोरोना रिपोर्ट साथ लगानी होगी। हज पर जाने वाले मास्क व सैनिटाइजर का बराबर इस्तेमाल करना होगा। वहीं इस बार गर्भवती महिला और बच्चों को इस बार हज की इजाजत नहीं है।

विज्ञापन


जमीयत उलमा ए हिन्द शहर अध्यक्ष व नायब शहरकाजी जैनुर राशिद्दीन ने बताया कि पिछले सालों के मुकाबले इस बार एक लाख रुपये अतिरिक्त खर्च हो रहे हैं। इस बार 65 वर्ष की आयु से ऊपर, गर्भवती महिलाएं व बच्चों को हज पर जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन


हज कमेटी की ओर से एक बार हज यात्रा पूरी करने वाले जायरीन दोबारा आवेदन नहीं कर सकेंगे। जमीयत उलमा-ए-हिन्द ने केंद्र सरकार से हज फीस कम करने व हज यात्रा पर जाने के लिए उम्र सीमा खत्म करने की मांग की है। इसके लिए वो केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से भी मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा देश में 60 व 65 साल के बाद ही लोग हज पर जाने की रुचि रखते हैं, लेकिन इस नियम के बाद मेरठ से बहुत कम आवेदन हुए हैं। हर साल 25 सौ से 3 हजार आवेदन होते थे। जिनमें से 12 से 15 सौ लोगों को अनुमति मिलती थी, लेकिन नए नियमों के कारण मेरठ से आंकड़ा अब एक हजार पहुंचेगा। उन्होंने आवेदन करने वालों से कोरोना से बचाव की अपील की है। अभी हज पर जाने की तिथियों की घोषणा नहीं हुई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed