फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   haapud rod se judega merath-dillee eksapresave, tendar jaaree

हापुड़ रोड से जुड़ेगा मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे, टेंडर जारी

Sat, 13 Mar 2021 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
haapud rod se judega merath-dillee eksapresave, tendar jaaree
हापुड़ रोड से जुड़ेगा मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे, टेंडर जारी
विज्ञापन

लोहिया नगर मंडी से आगे शकरपुर गांव से मोदीनगर के गांव जैनुद्दीनपुर तक बनेगा
दो वर्ष में काम होगा पूरा, चार लेन का बनाया जाएगा कनेक्टर
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। हापुड़ रोड पर दो एक्सप्रेसवे और एक हाईवे मिलने से शहरवासियों को बड़ी सौगात मिली है। शुक्रवार को मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसव के पांचवें चरण हापुड़ रोड से जोड़ने वाले चार लेन के कनेक्टर का टेंडर परिवहन मंत्रालय के आदेश पर एनएचएआई ने वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। अमर उजाला ने 24 दिसंबर 2020 के अंक में ‘हापुड़ रोड से जुड़ेगा मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस पर भी मुहर लग गई।
हापुड़ रोड पर लोहियानगर मंडी से आठ किमी आगे शकरपुर से शुरू होने वाले इस पांचवें चरण को दो वर्ष में पूरा करना है। इसके लिए 524.96 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। टेंडर के लिए लगाए जाने वाली बोलियों को 28 अप्रैल को खोला जाएगा। अगले कुछ दिनों में परतापुर से शुरू किए गए एक्सप्रेसवे के चौथे चरण को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

ये है पांचवें चरण का प्लान
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 50 यानी जैनुद्दीनपुर (मोदीनगर) से हापुड़ रोड के शकरपुर तक पांचवें चरण को बनाया जाएगा। 14.600 किलोमीटर के इस चरण में सौ प्रतिशत जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर एक नजर
कुल किलोमीटर - 82 (चार चरणों में)
पहला चरण - हजरत निजामुद्दीन से यूपी गेट - 8 किमी
दूसरा चरण - यूपी गेट से डासना- 20 किमी
तीसरा चरण - डासना से हापुड़ - 22 किमी
चौथा चरण - डासना से मेरठ- 32 किमी
पांचवां चरण - एक्सप्रेसवे के 50 किलोमीटर संख्या से हापुड़ रोड के शकरपुर तक - 14.6 किमी
बिजौली से शुरू होगा गंगा एक्सप्रेसवे
जिस स्थान से मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे का कनेक्टर शुरू किया जा रहा है। पहले उस स्थान से गंगा एक्सप्रेसवे को शुरू किया जाना था, लेकिन बाद में इसे बिजौली गांव से शुरू किया गया। हापुड़ रोड पर ही मेरठ-बुलंदशहर हाईवे के किलोमीटर 15 यानि बिजौली गांव से गंगा एक्सप्रेसवे शुरू किया जाएगा। इससे प्रयागराज से मेरठ आने वाले वाहन अगर उन्हें दिल्ली जाना होगा तो वह इसी कनेक्टर के माध्यम से सीधे दिल्ली चले जाएंगे। गंगा एक्सप्रेसवे के लिए तेजी से भूमि अधिग्रहण का कार्य जारी है। जिले में गंगा एक्सप्रेसवे के लिए अभी तक 20 से अधिक बैनामे हो चुके हैं।

प्रयास रंग लाया
प्रयास रंग लाया है। मैं लगातार केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलता रहा। इसके लिए उन्हें भी धन्यवाद। उन्होंने मेरठ के लिए बहुत कुछ कर दिया है। बिना इस चरण के मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे अधूरा रहता। इस चरण के बन जाने से शहर के लोगों को अब परतापुर जाना नहीं पड़ेगा। - राजेंद्र अग्रवाल, सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed