{"_id":"5dab75cf8ebc3e93b31a7d30","slug":"gymkhana-will-have-a-cracker-market-meerut-news-mrt449474581","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिमखाना में लगेगा पटाखा बाजार, ठेका छूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिमखाना में लगेगा पटाखा बाजार, ठेका छूटा
विज्ञापन

मेरठ। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी दीपावली पर जिमखाना मैदान में पटाखा बाजार लगेगा। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने शनिवार को मैदान का ठेका छोड़ा। हालांकि ठेके की बोली पिछले साल से लगभग तीन लाख रुपये कम आई है। यह प्रस्ताव नगरायुक्त को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद ही ठेका माना जाएगा।
नगर निगम में सहायक नगरायुक्त ब्रजपाल सिंह के कार्यालय में पटाखा बाजार के लिए मैदान की बोली लगाने के लिए ठेकेदार इकट्ठा हुए। सभी ठेकेदारों ने बोली लगानी शुरू की। लेकिन अंतिम बोली चार लाख 10 हजार पर रुक गई। सहायक नगरायुक्त का कहना है कि पिछले साल जिमखाना मैदान में पटाखा बाजार का ठेका सात लाख में छूटा था। इस बार बोली काफी कम है। इस प्रस्ताव को नगरायुक्त को भेजा जाएगा। वह जो भी निर्णय लेंगे, उसका अनुपालन होगा। इस अवसर पर मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष शर्मा भी मौजूद रहे।