फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Guru Tegh Bahadur Cricket Academy won the match.

Meerut News: गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने मैच जीता

Tue, 21 Apr 2026 07:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
Guru Tegh Bahadur Cricket Academy won the match.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे समर क्रिकेट कैंप के दौरान मंगलवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने जीत प्राप्त की।
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाए। इसमें वीर ने 40, नीरव ने 31, फरहान ने 37, ऋषभ ने 30 और फवाद ने 29 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की ओर से विवेक ने चार, सार्थक ने तीन, रियांश ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम 22.3 ओवर में 170 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से विवेक ने 39, आदि ने 34, आरव ने 29 और शिवांश ने 32 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में नीरव ने पांच, यहाया ने तीन, शोएब ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बुधवार को सब जूनियर वर्ग में मैच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed