फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Guru Purnima : Dumpers crushed car riders going on pilgrimage, Death of five

गुरु पूर्णिमा पर्व मनाने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को डम्पर ने कुचला, चार की मौत

Sun, 09 Jul 2017 04:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली Updated Sun, 09 Jul 2017 04:03 PM IST
विज्ञापन
Guru Purnima : Dumpers crushed car riders going on pilgrimage, Death of five
डम्पर ने कार को कुचला

बिजनौर के बाद अब शामली में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दो डम्परों के बीच में एक कार बुरी तरह से फंस गई और पीछे वाले डम्पर ने कार को कुचल दिया। इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई। शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र में रविवार तड़के करीब 3:00 बजे काठा नदी से पहले नीलकंठ ढाबे के पास अवैध डस्ट से भरे हुये ओवरलोड डम्पर से कार की भिड़ंत हो गई, जबकि पीछे से आ रहे डम्पर ने श्रद्धालुओं की कार को कुचला दिया। इस हादसे में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई जबकि कार ड्राइवर का मेरठ में इलाज चल रहा हैं। मरने वालों में तीन महिला व एक पुरुष हैं। 

विज्ञापन


वहीं जैसे ही झिंझाना पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो एसएचओ भगवत सिंह फोर्स के साथ वहां पहुंच गए और राहगीरों की मदद से ड्राइवर और चारों शव को बाहर निकाला। घायल ड्राइवर को झिंझाना सीएचसी में भिजवाया जहां से उसे हायर सेंटर मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा हैं। मृतक अंबाला के बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Guru Purnima : Dumpers crushed car riders going on pilgrimage, Death of five
भीषण हादसा

यह हादसा रविवार तड़के झिंझाना थाना क्षेत्र के मेरठ करनाल हाईवे पर काठा नदी के पास हुआ। यहां वन विभाग की चेकपोस्ट है, जिसपर जाम लगा था। कार के आगे जा रहे डम्पर ने अचानक ब्रेक लिए ओर जिससे वह डम्पर से टकराई ओर उसके पीछे आ रहे डम्पर ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। दोनों के बीच बुरी तरह कार पिस गयी। हादसे में विश्व अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, सीमा वर्मा, रानी निवासी अंबाला की मौके पर मौत हो गई जबकि कार चालक शुभम ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। सीमा वर्मा व कार चालक शुभम पटियाला निवासी है और दोनों मां बेटा हैं। सभी नगली साहिब तीर्थ मेरठ आ रहे थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed