फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Guru Darbar decorated on Guru Arjun Dev Martyrdom Day

गुरु अर्जुन देव शहीदी दिवस पर सजा गुरु दरबार

Fri, 30 May 2025 07:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 30 May 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
Guru Darbar decorated on Guru Arjun Dev Martyrdom Day
- शबद कीर्तन प्रवचन के साथ गुरुवाणी पाठ
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। थापरनगर में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के द्वारा गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर गुरु दरबार सजाया गया। सर्वप्रथम गुरु ग्रंथ साहिब पाठ की संपूर्णता हुई। हजूरी रागी भाई प्रीतम सिंह ने पंजाबी कक्षा के बच्चों को शबद गायन किया। स्त्री सत्संग जत्थे ने सुखमनी साहिब का पाठ किया।
हजूरी कीर्तनी जत्था भाई निर्मल सिंह ने शबद गायन कर सभी का मन मोहा। रणजीत सिंह जस्सल ने गुरु अर्जुन देव के विषय में बताया। मुख्य ग्रंथी चरणप्रीत सिंह ने प्रवचन दिया। इस दौरान रणजीत सिंह नंदा, हरप्रीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, गुरमुख सिंह आदि रहे। गुरुद्वारा साहिब के बाहर अमनदीप सिंह, रविंद्र कौर ने मीठे जल की छबील लगाई। गुरुद्वारा सत्संग सदर, गुरुद्वारा कलगीधर लालकुर्ती, गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार, गुरुद्वारा कोटला में भी कार्यक्रम हुए। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कंकरखेड़ा में गुरुवाणी कीर्तन हुआ। सतनाम सिंह नामी और अमृत कौर ने शबद गायन किया। इस दौरान मनजीत सिंह कोछड़, किशन सिंह, हरप्रीत सिंह, इकबाल सिंह आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुद्वारा दशमेश नगर में लगाया रक्तदान शिविर
कैंट स्टेशन पर अनुज त्यागी के साथ समूह रेलवे स्टाफ और शहीद बाबा दीप सिंह सोसायटी ने छबील लगाई। इस दौरान जगदीप सिंह बरनाला, मिल्खा सिंह, बिल्लू, सरदार गुरजीत सिंह, गोपाल रहे। गुरुद्वारा दशमेश नगर में रक्तदान शिविर लगाया गया। अखंड पाठ साहिब की संपूर्णता हुई। भाई हरमन सिंह ने गुरु साहिब की जीवनगाथा सुनाई। इस दौरान तेजबीर सिंह, डॉ. योगेश्वर गुप्ता, अवतार सिंह, इकबाल सिंह रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


श्याम मेरे खाटू वाले सवारो भाग्य हमारे
मेरठ। शास्त्रीनगर के पास प्रवेश विहार में एक शाम बाबा के नाम कार्यक्रम हुआ। ज्योति प्रचंड और पूजन अभिषेक कौशिक ने किया। नितिन भारद्वाज से मंच संचालन किया। 56 भोग लगाने का सौभाग्य हनी मलिक, विजित चौधरी को मिला। रतन आजाद ने श्याम मेरे खाटू वाले भजन के साथ कार्यक्रम आरंभ किया। इस दौरान रुचि कानपुर, दीपक लक्खा ने भजन गाए। मुकुल शर्मा, गौरव शर्मा, जितेंद्र यादव, अतुल शर्मा आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed