फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gurmeet Ram Rahim life imprisonment, sabotage and arson in naamchahrcha ghar in meerut

यूपी: गुरमीत राम रहीम को उम्रकैद के बाद मेरठ में गरमाया माहौल, नाम चर्चाघर में तोड़फोड़ व आगजनी

Sat, 19 Jan 2019 03:22 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 19 Jan 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
Gurmeet Ram Rahim life imprisonment, sabotage and arson in naamchahrcha ghar in meerut
आग - फोटो : ANI

गुरमीत राम रहीम को पत्रकार की हत्या के मामले में उम्रकैद सुनाए जाने के बाद मेरठ में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में राम रहीम के नाम चर्चाघर में कुछ लोगों ने आगजनी और तोड़फोड़ कर दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थानाक्षेत्र में सूरजकुंड स्थित बंद पड़े नाम चर्चाघर में शुक्रवार देर रात कुछ अनजान लोगों ने तोड़फोड़ कर आग लगा दी। स्थानीय लोगों ने बंद पड़े नाम चर्चाघर से धुंआ उठता देखकर आगजनी की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू करना शुरू किया। बताया गया कि आग तेज होती देख फायरकर्मियों को मुख्य गेट का ताला तोड़ना पड़ा। 

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं तब जाकर आग को काबू किया जा सका। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। जांच पड़ताल में पता चला कि नाम चर्चाघर के भीतर तोड़फोड़ भी की गई थी। इस मामले में पुलिस जानकारी जुटा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed