फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gurdwara decorated on the occasion of Prakash Parv, devotees prayed.

Meerut News: प्रकाश पर्व पर सजा गरुद्वारा, संगतों ने की अरदास

Wed, 05 Nov 2025 06:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
Gurdwara decorated on the occasion of Prakash Parv, devotees prayed.
रठौरा खूर्द में निकल गए नगर कीर्तन में धर्म ध्वज के साथ पांच प्यार की वेशभूषा में सजे पंच प्यार
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर क्षेत्र के गुरुद्वारों को रंग-बिरंगी झालरों, फूलों और ध्वजा-पताकाओं से सजाया गया। रठौरा खुर्द गांव स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में नगर कीर्तन निकाला गया। ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
कस्बे में स्थित गुरुद्वारा पंच प्यारे भाई धर्म सिंह तेग बहादुर कॉलोनी में भव्य रूप से प्रकाश पर्व मनाया गया। शबद कीर्तन और गुरुवाणी का पाठ दिनभर चला। सिख संगतों ने गुरु ग्रंथ साहिब के दरबार में हाजिरी लगाई। गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किया गया। कीर्तन दरबार सजाया गया। रागी जत्थों ने गुरु वाणी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा अध्यक्ष सरदार भूपेंद्र सिंह ने गुरु नानक देव के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रभात फेरी निकाली गई।
विज्ञापन

वहीं गांव रठौरा खुर्द में स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा साहिब में गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। गांव में प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें विभिन्न झांकियां सजाई गई। गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ के बाद अरदास और कीर्तन आयोजित हुए। गुरु के अटूट लंगर में अनुयायियों ने हिस्सा लिया। नगर कीर्तन के दौरान गतका दल के सदस्यों ने हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए सबको आश्चर्य चकित कर दिया। नगर कीर्तन में एक सदस्य के हाथ पर बैठा बाज आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस बीच गत का दल ने ग्रामीणों के सामने विभिन्न कर्तव्य दिखाए। नगर कीर्तन गांव के विभिन्न रास्तों से भ्रमण करते हुए गुरुद्वारा साहिब आकर समाप्त हुआ। गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।

रठौरा खूर्द में निकल गए नगर कीर्तन में धर्म ध्वज के साथ पांच प्यार की वेशभूषा में सजे पंच प्यार

रठौरा खूर्द में निकल गए नगर कीर्तन में धर्म ध्वज के साथ पांच प्यार की वेशभूषा में सजे पंच प्यार

रठौरा खूर्द में निकल गए नगर कीर्तन में धर्म ध्वज के साथ पांच प्यार की वेशभूषा में सजे पंच प्यार

रठौरा खूर्द में निकल गए नगर कीर्तन में धर्म ध्वज के साथ पांच प्यार की वेशभूषा में सजे पंच प्यार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed