{"_id":"62017ea0d48f0a0af1776c00","slug":"gunda-act-imposed-on-19-kabadi-meerut-news-mrt5761906114","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोतीगंज के 19 कबाड़ियों को गुंडा बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोतीगंज के 19 कबाड़ियों को गुंडा बनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोतीगंज के 19 कबाड़ियों को गुंडा बनाया
मेरठ। सोतीगंज के 19 कबाड़ियों को सोमवार पुलिस ने गुंडा बना दिया है। पुलिस ने गुंडा एक्ट में कार्रवाई करते हुए कबाड़ियों की तलाश में सोतीगंज में दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं आया। पुलिस ने कबाड़ियों के परिजनों को नोटिस दिया है। पुलिस ने कोर्ट से इनके गिरफ्तारी वारंट लेने की भी तैयारी की है।
12 दिसंबर को सोतीगंज बाजार बंद कराने के बाद पुलिस लगातार कबाड़ियों पर कार्रवाई कर रही है। कई कबाड़ियों ने ठिकाने बदले तो पुलिस ने उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। गैंगस्टर के तहत हाजी गल्ला, इकबाल, मन्नू कबाड़ी, राहुल काला और गद्दू की करोड़ों की संपत्ति पुलिस ने जब्त कर ली है। इसके बाद कुछ कबाड़ियों ने अपने ठिकाने बदले हैं। मेरठ के अलावा अन्य जिलों तक भी उनकी सक्रियता के बारे में पता चला है।
एएसपी कैंट सूरज राय ने बताया कि सदर बाजार पुलिस ने कबाड़ी दिनेश, सुरेश, संजय, ताहिर, चांद, यामीन, इस्लामुद्दीन, इखलास, आफताब, मेहताब, असलम, सईद, सलीम, इमरान, हाजी सुल्तान, इकराम, हाजी इकबाल, सलाउद्दीन और हनीफ पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
कबाड़ियों के गोदामों और दुकानों में चोरी के वाहनों के उपकरण बरामद हो चुके हैं। इसके बावजूद अब भी कबाड़ियों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रही है। एएसपी ने बताया कि इन कबाड़ियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। कुछ कबाड़ी पहले से जेल जा चुके हैं। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि जिन कबाड़ियों के खिलाफ सुबूत मिल रहे हैं, उनके खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
--